डेस्क : देश में लोग छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अगर आपने अभी तक सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई योजनाओं में आधार लिंक नहीं कराया है तो आज ही करा लें।
दरअसल, स्मॉल सेविंग स्कीम में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करनी होती है। इसके लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई है। यह काम पूरा नहीं करने वाले निवेशक का खाता फ्रीज कर दिया जाएगा।
दरअसल, सरकार ने छोटी बचत योजनाओं में आधार विवरण अपडेट करने की समय सीमा 30 सितंबर, 2023 तय की है। अगर आपके पीपीएफ, एसएसवाई, एनएससी जैसे छोटे बचत खाते में आधार विवरण अपडेट नहीं किया गया है, तो ऐसी स्थिति में आपका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद जब तक आप आधार की जानकारी अपडेट नहीं करेंगे तब तक ये खाते फ्रीज रहेंगे।
अकाउंट फ्रीज होने पर होगा ये नुकसान
अगर आप खाते में आधार की जानकारी दर्ज नहीं करते हैं तो डाकघर ऐसे खाते को फ्रीज कर देगा। ऐसे में ग्राहकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। खाता फ्रीज होने के बाद आप SSY या PPF खाते में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही इस प्रकार के खाते पर सरकार आपको ब्याज का लाभ भी नहीं मिलेगी।
आधार क्यों महत्वपूर्ण?
1 अप्रैल 2023 के बाद खोले गए सभी खातों में यह जानकारी अपडेट करना जरूरी है। अगर 1 अप्रैल से पहले खोले गए खातों में यह जानकारी अपडेट नहीं है तो इसे अपडेट करने की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद, ऐसे खाते 1 अक्टूबर से फ्रीज कर दिए जाएंगे और आधार पैन विवरण दर्ज करने के बाद भी फिर सक्रिय हो जाएंगे।