Vande Bharat Express के लिए क्यों चुना गया नारंगी रंग? रेल मंत्री ने बताई बड़ी वजह…..

Vande Bharat Express : इस समय देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इसका सफर भी लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। लेकिन अचानक ही रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का रंग बदल दिया जिसे देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं।

लोगों के दिमाग में सवाल आ रहा है कि आखिरकार वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग नीले से नारंगी क्यों कर दिया गया? कुछ लोग तो इसके पीछे राजनीतिक कारण बता रहे हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताई है। आइये जानते है क्या बताया रेल मंत्री ने इसका कारण…..

कोई राजनीतिक कारण नहीं

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह साफ कर दिया कि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का नारंगी रंग होने के पीछे कोई भी राजनीतिक कारण नहीं है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नारंगी रंग होना एक वैज्ञानिक कारण है।

अश्विनी वैष्णव ने किया खुलासा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के नारंगी रंग को लेकर बताया कि इंसानी आंखों को सबसे ज्यादा दो कलर दिखाई देते है, जिनमें पहला है पीला और दूसरा है नारंगी। इसी कारण यूरोप में 80% से अधिक ट्रेन और बस पीले रंग की ही चलती हैं या फिर इनमें नारंगी और पीले का मिला-जुला मिश्रण होता है।

आँखों के लिए सबसे अच्छा कलर

रेल मंत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि इन दोनों कलर के अलावा सिल्वर कलर जैसे कुछ अन्य कलर भी होते हैं जो इंसानी आंखों को आसानी से समझ में आ जाते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा इंसानी आंखों के लिए पीला और नारंगी कलर ही माना जाता है जो दूर से आसानी से दिखाई दे जाता है।

इसके अलावा आपको बता दें कि देश की पहली ऑरेंज वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को 24 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। पहली केसरिया वंदे भारत ट्रेन कासरगोड से लेकर तिरुवनंतपुरम के लिए चलाई गई थी। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी।