Vande Bharat Express : आखिर वंदे भारत के लिए क्यों चुना गया नारंगी रंग? रेल मंत्री ने बताई इसकी वजह

Vande Bharat Express : देश में अब सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस काफी सुर्खियों में छाई हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की शुरुआत की गई थी और हाल ही में एक साथ 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है। लेकिन अब रेलगाड़ी अपने पारंपरिक परिवेश को छोड़कर नए अवतार में नजर आ रही है।हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस के रंगों को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है और इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बयान जारी किया है।

रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का रंग नारंगी होना कोई राजनीतिक कारण नहीं है बल्कि इसके पीछे साइंटिफिक वजह है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सरकार ने क्यों चुना नारंगी रंग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि, ‘इंसान को दो रंग आसानी से नजर आ जाते हैं और वह है पीला और नारंगी। उन्होंने बताया कि यूरोप में 80% ट्रेन है या तो नारंगी रंग की है या पीले रंग की है, या फिर इन दोनों का मिला-जुला रूप देखने को मिलता है।’ उन्होंने बताया कि सिल्वर रंग जैसे और भी कई रंग है जो नारंगी और पीले की तरह चमकीले होते हैं। लेकिन मानव की आंखों कीदृश्यता के बारे में बात करें तो दो रंग नारंगी और पीला सबसे अच्छा माना जाता है।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विमान में भी ब्लैक बॉक्स नारंगी रंग के होते हैं और बचाव नौकाएं और जीवन रक्षक जैकेट भी नारंगी रंग के ही होते हैं। इन सभी का इस्तेमाल राष्ट्रीय आपदा के दौरान किया जाता है।

वंदे भारत का स्लीपर वर्जन

इसके साथी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्लीपर वर्जन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेर की हैं। यात्रियों द्वारा उम्मीद लगाई जा रही है कि उनके सफर को आरामदायक और सुखद बनाने के लिए सरकार वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में स्लीपर वर्जन की पेशकश कर रही है। अनुमान है कि 2024 के मध्य में वंदे भारत का स्लीपर वर्जन दुनिया के सामने आ जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वजन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा या तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन इतना जरूर पता चला है कि इसमें 857 बर्थ होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्लीपर वर्जन वाली ट्रेन में आपको नई अत्याधुनिक सुविधाएं देखने को मिलेगी।