Vande Bharat की बड़ी लापरवाही आई सामने! कैंटीन से ऑर्डर किए पराठे में निकला कॉकरोच, जानिए फिर क्या हुआ..

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन शानदार सुविधाओं और साफ सफाई के लिए जानी जाती है। लेकिन इस ट्रेन से आए एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल वंदे भारत ट्रेन के कैटरिंग से आर्डर किए गए खाने में कॉकरोच मिला है। इस बात की जानकारी पीड़ित यात्री ने खुद ट्विट कर दी है।

दरअसल एक यात्री को पराठे में कॉकरोच मिला है। यात्री ने घटना के तुरंत बाद पराठे का फोटो खींचकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और रेलवे को ट्वीट शिकायत की। इसके बाद रेलवे ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कैटरिंग सर्विस प्रोवाइडर पर पेनल्टी लगाया। आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं

खाने में निकला कोकरोज

दरअसल बीते 24 जुलाई को रानी कमलावती से वंदे भारत ट्रेन संख्या 20171 से ग्वालियर तक जाने के लिए सवार सुबोध नाम के यात्री ने ट्रेन की कैटरिंग से पराठे आर्डर किया। यात्री तक पराठे पहुंचने के बाद उसने जैसे ही खोला तो पराठे में कॉकरोच को पाया। यह देख परेशान सुबोध पराठे की तस्वीर खींच रेल मंत्री और रेलवे को ट्वीट करें शिकायत की।

अन्य यात्रियों को भी हुई तकलीफ

इस यात्रा में सुबोध के अलावा कई अन्य यात्रियों ने भी कैटरिंग से खाना ऑर्डर किया। इन यात्रियों का यह भी कहना है कि खाना खाने के बाद गले में तकलीफ हुई। ऐसा लग रहा है कि फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इन सभी यात्रियों ने ट्विटर के जरिए वीडियो बनाकर रेलवे से शिकायत की है।

रेलवे ने मांगा माफी

इन यात्रियों की शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने तत्काल प्रभाव से एक्शन में आकर ट्वीट का जवाब दिया। आईआरसीटीसी ने सबसे पहले असुविधा के लिए माफी मांगी। फिर यात्रियों से कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित सेवा प्रदाता को भोजन तैयार करते समय उचित सावधानी बरतने की सख्त चेतावनी दी गई है। सेवा प्रदाता पर भारी जुर्माना लगाया गया है। किचन की बेहतर निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद इन सभी यात्रियों को तुरंत दूसरा भोजन दिया गया।