Indian Railway : अब रात के समय TTE नहीं करेगा ट्रेन में टिकट चेक, जानें- ये नया नियम….

Railway : देश की अधिकतर आबादी ट्रेन में ही सफर करती है और यह लोगों काफी पसंद भी है क्योंकि ट्रेन का सफर काफी आरामदायक और सस्ता होता है। आप भी कई बार ट्रेन में सफर कर चुके होंगे। ऐसे में रेलवे द्वारा यात्रियों को कई तरह की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। लेकिन जानकारी के अभाव में यात्री इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। ऐसे ही एक जानकारी हम आपको आज देने जा रहे हैं इसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है।

रेलवे के नियमों के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेनों में अधिकतर लोग रात के समय सफर करते हैं। ऐसे में लंबे सफर में रात को लोग सोते भी हैं। लेकिन TTE आपकी टिकट चेक करने आता है तो आपको परेशानी भी होती है। ऐसे में रेलवे द्वारा नियम बनाया गया है.

और रात को सोने का एक समय तय किया गया है। इस समय के दौरान कोई भी TTE आपकी टिकट चेक नहीं कर सकता है। क्या आपको इसके बारे में जानकारी है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताते है….

भारतीय रेलवे नियम के अनुसार कोई भी TTE रात के 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 तक आपकी टिकट चेक करने के लिए आपको परेशान नहीं कर सकता है। लेकिन यह नियम कुछ लोगों के लिए लागू नहीं होता है जो रात के समय ट्रेन में चढ़ते हैं। जो कोई रात 10 बजे बाद ट्रेन में चढ़ता है उसकी टिकट TTE रात 10 बजे बाद भी चेक कर सकते है।

इसलिए रेलवे द्वारा रात को सफर कर रहे यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह नियम बनाया गया है। इसी प्रकार रेलवे द्वारा कई और नियम भी बनाए गए हैं जो यात्रियों को सहूलियत प्रदान करते हैं। रेलवे के इन सभी नियमों के बारे में आपको पता होना चाहिए।