अब Vande Bharat Express में मिलेगा स्लीपर का मजा! जानें – कितना सस्ता होगा किराया…

Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेन देश के कई शहरों में अभी चलने लगी है और लोग उसकी आरामदायक यात्रा का आनंद ले रहे हैं। वहीं अब वाराणसी से लेकर दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस देश के 20 रूटों पर चल रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द ही वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन में स्लीपर कोच का एडिशन भी देखने को मिलेगा।

हाल ही में 120 स्लीपर वंडे भारत ट्रेनों के निर्माण को लेकर रशियन रोलिंग स्टॉक मेजर ट्रांसमैसहोल्डिंग और रेल विकास निगम लिमिटेड और लोकोमोटिव इलेक्ट्रिक के बीच समझौता हुआ है।

इस समझौते के बाद यह बात तो साफ हो गई हैं कि जल्द ही अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस एग्रीमेंट से यह बात पता चली है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का निर्माण, सप्लाई और रखरखाव किया जायेगा। वर्तमान समय में वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ सिटिंग एडिशन में ही चल रही है जिसमें यात्री केवल बैठकर सफर कर सकते है।

क्या होंगी सुविधाएं और कितने होंगे AC कोच

जानकारी मिली है कि स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) में 1st AC, 2nd AC और 3rd AC कोच होंगे। इनमे 1st AC का 1 कोच, 2nd AC के 3 कोच और 3rd AC के 11 कोच होंगे। इसके अलावा इस ट्रेन के अंदरूनी कोच और बर्थ का निर्माण टाटा स्टील एंड कंपनी द्वारा किया जायेगा।

इसमें ड्राइवरों और दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोच बनाए जायेंगे। इसमें ड्राइवरों के लिए आगे की तरफ कोच होगा जबकि दिव्यांगों की सहूलियत के लिए भी ऐसा ही कुछ किया जायेगा।

रेलवे ने जारी किया था लेटर ऑफ अवॉर्ड

पिछले मार्च में 29 तारीख को रेलवे की तरफ से एक लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी किया गया था और इसके साथ ही स्लीपर वंदे भारत कोच का कॉन्ट्रैक्ट भी पूरा हो गया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए उस समय TMH-RVNL ने सबसे कम बोली लगाई थी। इसके अलावा Titagarh-BHEL कंपनी के प्रत्येक कोच की लागत 140 करोड़ रुपये के हिसाब से दूसरी सबसे कम बोली लगाई थी।