Train Rules : रात में ट्रेन यात्रा करने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, TTE नहीं करेंगे परेशान! जानें-

Train Rules : आप जब भी ट्रेन में सफर कर रहे होते हैं तो सभी यात्रियों के लिए कई तरह के नियम लागू होते हैं जिनका पालन आपको करना होता है। इसी तरह अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो TTE के लिए भी टिकट चेकिंग को लेकर कुछ नियम बने होते है।

लेकिन वे ऐसा कई बार नहीं करते हैं। TTE भी बिना वजह यात्रियों से बार-बार पूछताछ नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कई बार यात्री शिकायत करते हैं कि जब वह ट्रेन में सफर कर रहे होते हैं तो TTE उन्हें बार-बार टिकट चेकिंग के लिए परेशान करते है और वे ठीक से सो नहीं पाते है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि TTE के टिकट चेकिंग के क्या नियम है?

अगर आप ट्रेन में रात के समय सफर कर रहे है तो आपको कई विशेष अधिकार मिलते है। अगर आपको इनका पता होता है तो TTE आपको रात में बार-बार परेशान नहीं करेंगे। आइये जानते है इन खास नियमों के बारे में…..

10 बजे बाद नहीं कर सकते टिकट चेक

जब भी कोई यात्री रात के समय सफर करता है तो वह खाना खाकर सोने के बारे में सोचता है। लेकिन यात्रियों की शिकायत है कि TTE उन्हें रात में बार-बार जगाते है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि रात में 10 बजे बाद TTE टिकट चेकिंग के लिए परेशान नहीं कर सकते है। टिकट चेकिंग का काम TTE को रात 10 बजे पहले पूरा करना होगा। लेकिन कई बार विशेष और जरूरी कारण होने पर यात्री को डिस्टर्ब कर सकते है।

10 बजे बाद ट्रेन हो तो

लेकिन अगर आपकी ट्रेन रात 10:00 बजे बाद है तो ये नियम लागू नहीं होता है। इसका मतलब TTE रात 10 बजे बाद उन सभी यात्रियों की टिकट चेक करता है जो रात 10 बजे बाद ट्रेन में बैठे है। रात में ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को TTE को रात में टिकट और आईडी दिखानी होगी।

10 बजे बाद मिडिल बर्थ के लिए नियम

रेलवे के नियमों के अनुसार मिडिल बर्थ वाला व्यक्ति रात को 10:00 से लेकर सुबह 6:00 बजे तक ही अपनी बर्थ पर सो सकता है। अगर कोई यात्री रात 10:00 बजे से पहले मिडिल बर्थ खोलना चाहता है तो आप उसे रोक सकते हैं। इसके अलावा सुबह 6:00 बजे उसे अपनी मिडिल बर्थ वापस ऊपर करनी होगी। ताकि दूसरे यात्री भी लोअर बर्थ पर बैठ सकें।

11 बजे बाद नहीं कर सकते चार्जिंग

कई जोन की ट्रेने ऐसी है जिनमें रात को 11 बजे बाद ट्रेन की बिजली काट दी जाती है। इसका मतलब अगर आप रात को सफर कर रहे है तो 11 बजे से पहले ही अपना मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करना होगा। अब कई ट्रेन में रात को चार्जिंग की सुविधा नहीं दी जाती है।