Direct Train to Kashmir : अब कश्मीर तक चलने वाली है सीधी ट्रेन, जानें- क्या है रेल रूट….

Direct Train to Kashmir : अगर आपने भी कश्मीर जाने का सपना सजा रखा है तो अब एक खुशखबरी आपके लिए आ चुकी है। आपको बता दे कि अब सीधे ट्रेन से कश्मीर जाना मुमकिन हो जाएगा और जल्द ही आप यह यात्रा भी कर पाएंगे।

आपको बता दे सीधी ट्रेन शुरू हो जाने के बाद श्रीनगर से जम्मू की यात्रा 6 घंटे के बजाय 3.5 घंटे में पूरी हो जाएगी। श्रीनगर से जम्मू के लिए श्री वंदे भारत मेट्रो सेवा शुरू हो जाने के बादलोगों को काफी राहत मिल जाएगी, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा है।

इस परियोजना की शुरुआत से देश को इकोनॉमी में बढ़ाव मिलेगा क्योंकि माल का परिवहन आसान हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर सेब और अन्य एग्रीकल्चर प्रोडक्ट भेजने में भी आसानी हो जाएगी। इसके साथ ही बाग़वानी के प्रोडक्ट के आदान-प्रदान की सुविधा भी हो जाएगी।

CRPO ने दी जानकारी

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक न्यूज एजेंसी कश्मीर न्यूज़ ऑब्जर्वर को बताया है कि कटरा-बनिहाल तक जाने वाली 111 किमी लंबी रेल लाइन पर काम भी लगभग 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है।

इसके बाद कटरा बनिहाल रूट पर अभी भी काम प्रगति पर है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है जनवरी या फरवरी में इस रूट पर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।इस रूट पर काम पूरा हो जाने के बाद यात्रियों को सीधे जम्मू तक ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी और आरामदायक सफर पूरा होगा।

अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

इसके साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाले उधमपुर-बनिहाल ट्रैक की शुरुआत दिसंबर 2023 के अंत तक हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि USBRL परियोजना पर एक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है।

38 सुरंगे है शामिल

आपको बता दें 119 किमी लंबे USBRL प्रोजेक्ट में कुल 38 सुरंगे है और इनमे से सबसे बड़ी सुरंग 12.75 किमी की है। ये सुरंग देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग भी बन चुकी है। इसके अलावा 927 पुलों का निर्माण भी किया गया है, जिनमें 359 मीटर ऊँचा चिनाब ब्रिज और अंजी खाड नदी पर देश का एकमात्र रेल पुल शामिल है, इसका निर्माण इलाके की खड़ी ढलान पर किया गया था।