ये है Sleeper वाली Vande Bharat Train- अब कम किराया में मिलेगा लग्जरी वाला मजा…..

Vande Bharat SL : इस समय देश में सभी लोगों की मनपसंद ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपने नए अवतार में आने के लिए तैयार हो चुकी है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी देते हुए एक खुशखबरी सुनाई है और बताया है कि अगले साल वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन लॉन्च होने वाला है।

जानकारी मिली है कि वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन में 20 से 22 कोच हो सकते हैं। इस तरह से वंदे भारत ट्रेन के कोचों में कुल 857 सीटें होंगी। इन सीटों में से 34 सीटें स्टाफ के लिए रिजर्व में रहेगी। जबकि 823 बर्थ इनमे से यात्रियों के लिए रिजर्व रहेगी।

आपको बता दे कि वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन के इंटीरियर को एक फाइव स्टार होटल की तरह तैयार किया गया है। यानी कि सीट से लेकर सीढ़ी, लाइट, सफाई सबकुछ किसी बेहतरीन होटल में ठहरने का अहसास कराएगा। इस प्रकार इसमें सफर करने वालों का मजा डबल हो जायेगा।

रेलवे की जानकारी से यह पता चला है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन में पेंट्री कार वाला डिब्बा नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक प्रत्येक डिब्बे में एक मिनी पैंट्री की व्यवस्था कर दी जाएगी और इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को खाना पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन में विकलांग और दिव्यांग यात्रियों के चढ़ने और उतरने की भी खास व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए ट्रेन में रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मोबाइल चार्जिंग पाइंट, फुट रेस्ट एक्सटेंशन और कुशन वाली सीट की व्यवस्था की गई है।

वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन की शुरुआत कब होगी और यह सबसे पहले किस ट्रैक पर दौड़ेगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जानकारी मिली है कि अगले साल जनवरी या फरवरी में इसका ट्रायल हो सकता है। जबकि अप्रैल 2024 तक इस ट्रेन का संचालन किया जा सकता है।