सामने आया Vande Bharat Express के स्लीपर वर्जन का फर्स्ट लुक, जानें- क्या होगा किराया….

Vande Bharat Express : आप लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है जो देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर है। हाल ही में इस ट्रेन के पहले स्लीपर वर्जन का लुक देखने को मिला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को आप देख सकते है और बताया जा रहा है कि इसमें 857 बर्थ होंगी जिनमें से 34 बर्थ स्टाफ के लिए तो बाकी की 823 बर्थ यात्रियों के लिए रिज़र्व रहेगी। तस्वीरों में इसका फर्स्ट लुक बेहद ही कमाल का दिख रहा है और बताया जा रहा है कि इसके हर कोच में एक पेंट्री भी होगी।

हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्लीपर वर्जन वाली इस ट्रेन का संचालन फ़रवरी 2024 में शुरू होगा। आपको बता दें देश के सभी 30 से ज्यादा रूटों पर वंदे भारत चेयर कार का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है।

16 सितंबर को चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर बिजी मालवीय ने बताया था कि इसी वित्तीय वर्ष में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वजन को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसी वित्तीय वर्ष वंदे भारत मेट्रो और अगले साल फरवरी 2024 में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन को लॉन्च किया जायेगा। इसके अलावा वंदे भारत मेट्रो को जनवरी से 12 रूटों पर चलाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का नॉन एसी वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। इसे 31 अक्टूबर 2023 से पहले लॉन्च कर सकते हैं। इसमें दोनों साइड एक एक लोकोमोटिव इंजन वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 22 कोच होंगे।

इस दिन लॉन्च हुई थी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग जगह पर 9 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई है जिनमें केरल में पहले भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले की प्राचीर से 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया था।

लेकिन 15 फरवरी 2019 को पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express) ट्रेन चलाई गई। अब तक देश में 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा चुकी है। इनमें नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा, मुंबई सेंट्रल गांधी नगर समेत कई देश के अलग-अलग राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन किया जा रहा है।