आखिर कहां तक पहुंचा Chandrayan-3? इसरो ने दी बड़ी जानकारी, जानें- लेटेस्ट अपडेट…

Chandrayan-3: भारतीय एक बार फिर chandrayaan-3 की सफलता की रह देख रहे हैं। बीते 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से chandrayaan-3 को लॉन्च किया गया। इसके बाद यह अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहा है।

देश के तमाम वैज्ञानिक इस पर नजर गड़ाए बैठे हैं। Chandrayaan-3 के सफल होने का इंतजार हर किसी को है, लेकिन क्या आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि chandrayaan-3 अभी कहां तक पहुंचा है, यदि हां तो आइए जानते हैं।

पृथ्वी की 5वें ऑर्बिट में प्रवेश कर गया चंद्रयान 3

इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 फिलहाल पृथ्वी की पांचवीं ऑर्बिट में है और लगातार पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है। 25 जुलाई की शाम को चंद्रयान-3 पांचवीं ऑर्बिट में प्रवेश कर गया और उसके बाद यह सफलतापूर्वक पृथ्वी की ऑर्बिट से आगे निकल जाएगा। चंद्रयान-3 तय कार्यक्रम के मुताबिक 1 अगस्त को चंद्रमा की ओर बढ़ेगा

1 अगस्त तक चंद्रमा की ऑर्बिट पर पहुंचेगा चंद्रयान 3

इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 तय शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है और इसे 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात को चांद की ओर जाएगा। उस दिन चंद्रयान-3 पृथ्वी की ऑर्बिट को छोड़कर चंद्रमा की ऑर्बिट में प्रवेश करेगा। इसके बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएगा और फिर करीब 40 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त को चंद्रमा पर पहुंचेगा।