नेपाल ने बढ़ाई भारत की चिंता! भारतीय नोट पर लगाया प्रतिबंध, पेट्रोल-डीजल पर भी लगाया रोक…

डेस्क : भारत और नेपाल के बीच बेटी रोटी का संबंध माना जाता है। दोनों देशों का व्यापारिक संबंध भी अच्छा है। लेकिन इसी बीच नेपाल से आई एक खबर ने भारत सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल भारत से लगे नेपाल के कुछ हिस्सों में हमेशा से भारतीय करेंसी का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

लेकिन हाल ही में नेपाली पेट्रोल पंप पर भारतीय करेंसी लेने से इंकार कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल डीजल भारतीय करेंसी से देना बंद कर दिया है। इसके लिए हर पेट्रोल पंप पर एक नोटिस लगा दिया गया है।

पंप संचालक भारतीय मुद्रा में पेट्रोल डीजल बंद करने का कारण नेपाल में भारतीय मुद्रा की अधिकता बता रहे हैं। बैंकों ने भी भारतीय मुद्रा लेना बंद कर दिया है। बनबसा, नेपाल के जिला कंचनपुर, भारतीय सीमा से सटे कैलाली के साथ ही अटरिया में भी पंप संचालकों ने भारतीय मुद्रा बदलने पर रोक लगा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के पंपों पर भारतीय करेंसी पर प्रतिबंध के बाद लोग परेशान चल रहे हैं। इसकी भारतीय रुपये की कीमत भी गिर रही है। नेपाल में 100 भारतीय रुपये की विनिमय दर 160 है। लेकिन इन दिनों से 140 रुपये भी नहीं मिल रहे हैं। भारतीय मुद्रा के स्तर में गिरावट चिंता का विषय है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।