Sahara Refund Portal पर कैसे करें रिफंड का दावा, जानिए क्या है आखिरी तारीख?

Sahara Refund Portal : सहारा इंडिया में लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है, लेकिन अब पैसा वापस मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। दरअसल, कंपनी की ओर से निवेशकों के लिए सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS) लॉन्च किया गया है।

इसके माध्यम से सहारा निवेशकों का पैसा वापस करेगा। दरअसल सहारा में लंबे समय से पैसे फंसे होने के कारण हर कोई जल्दी वापस मिलने को लेकर बेकरार है। लेकिन इसके लिए सहारा रिफंड पोर्टल और अंतिम तारीख के बारे में अच्छे से जाना होगा। तो इस पर विस्तार से जानते हैं।

इस प्रकार करें रिफाइंड क्लेम

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करना काफी आसान है। ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको सहारा रिफंड पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको डिपॉजिट लॉगइन पर क्लिक करना होगा। अब डिपॉजिट लॉगइन पेज पर अपने आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को सही-सही भरना होगा। अब आपको Get OTP पर क्लिक करके OTP दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ओटीपी वेरिफिकेशन पर क्लिक करना होगा।

क्या है आखिरी तारीख

बता दें कि फिलहाल सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से फंड अनुरोध जमा करने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। अगर आपकी दावा राशि 50000 रुपये या उससे अधिक है तो आपको अपना पैन कार्ड देना होगा।

इसके अलावा, जमाकर्ताओं के पास अनिवार्य रूप से आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए, जिसके बिना पोर्टल पर दावा अनुरोध दायर नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा जमाकर्ता को जमा प्रमाणपत्र और पैन कार्ड भी देना होगा।