कावर झील में मछली पकड़ने गए मछुआरे की डूबने से गयी जान

छौड़़ाही (बेगूसराय):-कावर झील परिक्षेत्र के महेश पूरा वाहा में शुक्रवार को मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की अथवा पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया जा सका। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार छौड़ाही प्रखंड के नारायणपीपड़ पंचायत के वार्ड नंबर 16 काली स्थान निवासी दिलखुश दिलकुश सहनी प्रतिदिन की भांति अपने नाव पर जाल एवं बंसी लेकर मछली पकड़ने महेशपुरा वाहा गया था। अथाह पानी में मछली पकड़ने के लिए जाल एवं बंसी लगाने के दौरान उसी में उलझ कर वह फंस गया। लाख प्रयास के बावजूद वह ऊपर नहीं आ सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ सुबह गए दोपहर तक मछुआरे के वापस नहीं आने पर उनके स्वजन ग्रामीणों के साथ वहां गए तो, खाली नाव देख अनहोनी की आशंका पर स्थानीय मछुआरे चार घंटे तक अथाह जल में डूबे दिलखुश को खोजते रहे। काफी मशक्कत के बाद दिलखुश का शव खोज गहरे पानी से निकालकर मछुआरों ने बाहर किया। सब को देखते ही मृतक मछुआरे की पत्नी आशा देवी पुत्र राजेश, ब्रह्मदेव, राहुल, प्रदीप, नितिश पुत्री रेखा, ज्योति, शेखा देवी एवं बच्चों एवं स्वजनों के बीच कोहराम मच गया। शव से लिपट करुण क्रंदन स्वजन करने लगे। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अरुण पासवान एवं ग्रामीणों ने मृतक के स्वजनों को ढांढस बंधाया एवं घटना की सूचना छौड़़ाही पुलिस एवं अंचलाधिकारी को दी।

पंचायत समिति सदस्य अरुण पासवान छठिया देवी ने मृतक मछुआरे के स्वजनों को अविलंब पांच लाख रुपये नगद मुआवजा एवं इस गरीब परिवार को पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध के साथ परिवार के एक सदस्य को कोई भी रोजगार दे इस अत्यंत गरीब परिवार के जीवन यापन की व्यवस्था करने की मांग अधिकारियों से की। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की। अंचलाधिकारी सुमंतनाथ एवं ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना था कि विधि सम्मत मुआवजा प्रदान करने हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।