दुल्हन लाने से पहले दूल्हे ने डाला वोट

नई दिल्ली : दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 में लोगो ने बढ़ चढ़कर भागी दारी निभायी। ऐसे में मामला सुनने को आया है जिसमे एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को तब तक लेने के लिए नहीं गया जब तक की वह अपना वोट नहीं डाल आया। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में दूल्हा और उसका परिवार ढोल नगाड़े बजाते हुए दुल्हन के घर की बजाये वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुँच गए। यह नजारा बहुत ही अजीब और गरीब था। जिसका लुत्फ़ आस पास के लोगो ने लिया।

दरअसल बात यह है की जितने भी बाराती थे वह वोट डालना चाहते थे और इस ही दिन शादी भी तय हो गयी थी। बस फिर क्या बारातियों ने जिद्द रख दी की हमें वोट भी डालना है। वह अपना इलेक्शन कमीशन का पर्चा हाथ में ही लेकर आये हुए थे। जब बरात ने वोट डाल दिया तब वो अपनी दुल्हन लेने के लिए निकले, दूसरी तरफ दुल्हन का भी इसी तरह का मिजाज रहा। दुल्हन ने मयूर विहार बुराड़ी से वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभायी , दोनों का कहना था की हम तो शादी टालने के चक्कर में थे। पर दोनों काम एक ही दिन हो गए जिससे सब खुश हैं।