Vastu Tips : घर के इस दिशा में पीली वस्तु को रखने से मिलेगा लाभ! जानें- वास्तु का ये उपाय…

Vastu Tips : आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंगों की चीजों के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। आपको बताने वाले हैं कि घर में पीले रंग की चीज किस दिशा में होनी चाहिए? पीले रंग की चीजों में कई सारी चीजें आ जाती है जो हमारे घर में अक्सर काम आती रहती है।

चाहे फिर वह सब्जी हो, पीली दाल हो, चाहे कोई पेंटिंग हो या कोई गुलदस्ता। इन सभी पीले रंग की चीजों को घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इन सब चीजों को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पेट संबंधी समस्या दूर होती है। पीले रंग की चीजों को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने से लीवर संबंधी समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।

इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग की चीजों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको अच्छे फल मिलेंगे। ऐसा कहा जाता है कि लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा का संबंध भी अग्नि तत्व से होता है।

इसलिए घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीज रखना शुभ होता है। इससे घर की बीच वाली बेटी को सबसे अच्छा फल मिलता है। आँखों की रोशनी सही बनी रहती है और आँखों से संबंधित कोई परेशानी नहीं होती है।

इसके अलावा हरे रंग की चीजों को घर की पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए इसे आग्नेय कोण भी कहा जाता है। इसका मतलब घर में हरे घास वाले छोटे गमलों को भी इसी दिशा में रखना चाहिए। हरे रंग और लकड़ी की चीजों का संबंध पूर्व दिशा से है।

अगर पूर्व दिशा में हरे रंग की चीज रखते हैं तो घर के बड़े बेटे को हर काम में प्रगति मिलती है। वह अपने पैरों पर खड़ा होता है। वहीं इसका फायदा घर की बड़ी बेटी को भी मिलता है। वह हमेशा तरक्की करती है और उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।