Vastu Tips : महिलाएं नहाने के बाद करें ये काम, वरना घर में आ जाएगी दरिद्रता!

Vastu Tips : हर सुबह इंसान नहाने के बाद पूजा पाठ करता है ताकि घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। हालांकि ज्योतिष और धर्मशास्त्र के नियमों का ध्यान रखने के बाद भी इंसान से कुछ ना कुछ गलती हो ही जाती है। आखिर में इन गलतियों के कारण हमें ही पछताना पड़ता है। वहीं अगर महिलाओं की बात करें तो उन्हें नहाने के बाद कुछ काम करनी चाहिए। इन कामों से घर में खुशहाली रहती है और आर्थिक तंगी सभी छुटकारा मिलता है।

तुलसी : घर में तुलसी का पौधा रखने और रोज उसकी पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए महिलाओं को नहाने के बाद रोज तुलसी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। लेकिन कभी भी बिना ना आए तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में गरीबी आती है।

बाल : बालों में कंघी करने से पहले आपको नहा लेना चाहिए। सुबह नहाने के बाद ही अपने बालों को खोले और उनमें कंघी करें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो घर में गरीबी आने लगेगी और नेगेटिव ऊर्जा कासंचार होने लगेगा।

धन : इस दुनिया में हर किसी का सपना होता है कि उसके पास बहुत सारा धन हो। इसलिए बिना कभी भी नहाये पैसे को हाथ नहीं लगना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है। उसके साथ ही बिना नहाये पैसों को हाथ लगाने से घर में गरीबी आती है।

भोजन : वैसे तो हिंदू धर्म में बिना नहाए रसोई में नहीं घुसना चाहिए लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में बिना नहाये ही नाश्ता कर लेती है या भोजन कर लेती है। बिना नहाये भोजन करने से बीमार होने का खतरा भी लगा रहता है। इसलिए महिलाओं को बिना नहाए रसोई में नहीं जाना चाहिए और भोजन भी नहीं बनना चाहिए। रसोई और भोजन माँ अन्नपूर्णा का प्रतीक होता है। अगर कोई महिला बिना नहाये भोजन बनाती है तो इससे माँ अन्नपूर्णा का अपमान होता है।