सूर्यास्त के समय दिख जाए ये चीजें, समझ लीजिए मां लक्ष्मी की है कृपा, छप्परफाड़ बरसेगा पैसा…

मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) को धन की देवी कहा जाता है। यदि मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हो जाती है तो आपके घर में धन संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में पैसों की तंगी कभी नहीं होती। शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताया गया है जिससे यह पता चलता है की मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं क्या है वह संकेत।

ऐसा कहा जाता है कि यदि सूर्यास्त के समय आपको कुछ चीजें दिखाई दे जाए तो यह उस बात का संकेत है की मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है। मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) की कृपा से आपको धन संपत्ति की कोई कमी नहीं होगी। तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं।

चिड़िया का घोंसला दिखना

यदि सूर्यास्त के समय आप चिड़िया को अपने घर में घोंसला बनाते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। यदि शाम के समय आप चिड़िया को घोंसला बनाते हुए देखते हैं तो समझ लीजिए कि आप पर लक्ष्मी (Laxmi) की कृपा है।

काली चीटियों को देखना

यदि सूर्यास्त के समय आपको काली चीटियों का झुंड दिखाई दे तो यह शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है की मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर है। यदि आपको संध्या के समय काली चींटी का झुंड दिखता है तो उसे आटा और शक्कर जरूर खिलाएं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

सूर्यास्त के समय झाड़ू (Jhadu) दिखाना

यदि सूर्यास्त के समय आपकी नजर झाड़ू पर पड़ जाती है तो यह भी एक शुभ संकेत है। क्योंकि झाड़ू साफ सफाई में काम आता है और मां लक्ष्मी को साफ सफाई बेहद पसंद है। ऐसा कहते हैं कि झाड़ू का सूर्यास्त के समय दिखाना घर में पैसे आने का संकेत है।

उल्लू का झुंड दिखाना

सूर्यास्त के समय उल्लू का झुंड दिखाना भी शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा यदि सूर्यास्त के समय आपके घर में एक साथ तीन छिपकली दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके घर में मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) का वास है। आपकी सारी परेशानी हल होने वाली है। घर की उन्नत होने वाली है।