Vastu Tips : घर को नाश कर देता है ये 5 पौधा, घर से तुरंत उखाड़ कर फेंक दीजिए…

Vastu Tips : भगवान श्री कृष्ण को वास्तुशास्त्र का बहुत बड़ा ज्ञाता माना जाता है और उन्होंने धर्मराज युधिष्ठिर को वास्तुशास्त्र के बारे में ज्ञान भरी बाते बताई है। उन्होंने ऐसे पांच पौधों के बारे में बताया हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में नहीं होने चाहिए। अगर ऐसे पौधे हमारे घर में पाए जाते हैं तो हमारे घर से सुख समृद्धि चली जाती है और विनाश का कारण बनते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसे पौधे लगाने चाहिए जिन से सकारात्मकता आती हो और घर की उन्नति होती हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में नहीं लगाया जाता। घर में ऐसे पौधे ना लगाएं जिसकी छाया मुख्य द्वार पर पड़ती हो। आइये आपको बताते है कि श्री कृष्ण द्वारा बताए गए वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में कौनसे पौधे नहीं लगाने चाहिए?

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर में कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए, इससे घर की सुख समृद्धि चली जाती है और ऐसे पौधे बच्चों के लिए भी नुकसानदायक बताया जाते हैं।

दूध निकलने वाले पौधे

इसके साथ ही जिन पौधों के फूलों और पत्तों को तोड़ने पर उनमे से दूध निकलता है ऐसे पौधे भी आपको कभी घट में नहीं लगाने चाहिए। घर के लोगों के स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के पौधे अच्छे नहीं बताये जाते। जबकि वास्तु के अनुसार इस तरह के पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं।

बोंसाई का पौधा

वैज्ञानिक तरीकों से बताया गया है कि इस तरह के पौधे अन्य पौधों को बढ़ने से रोकते है। इसके अलावा वास्तु के अनुसार बोंसाई के पौधे घर में रहने वालों की तरक्की भी रोकते है। इससे आर्थिक रूप से पीड़ा आती है।

बबूल का पेड़

बबूल का पेड़ काँटों वाला पौधा होता है जो घर के सदस्यों को हानि पहुंचा सकता है और यह नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।

कैस्टर का पौधा

कैस्टर के पौधे के बीज काफी जहरीले होते है और ये किसी को भी मृत्यु तक पंहुचा सकते है। इसलिए ये पौधे भी घर में नहीं होने चाहिए।