Chankya Niti : आमिर से कंगाल बना देती हैं ये 3 बुरी आदतें, हाथ से फिसल जाता है सारा धन!

Chanakya Neeti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक है और उन्होंने नीति शास्त्र नामक एक किताब लिखी है जिसमें जीवन के अनुभव और नियमों के बारे में बताया गया है। अगर हम नीति शास्त्र के अनुसार कोई भी काम करते हैं और गुण को अपनाते हैं तो हमारे जीवन में कभी भी दुख और दरिद्रता नहीं आती है। हमारे जीवन में कई तरह की ऐसी बातें हैं जिनके बारे में नीति शास्त्र में बताया गया है।

अगर किसी व्यक्ति को सफलता पानी है तो उसे कड़ी मेहनत करनी होगी और किस्मत का साथ भी उसे मिलता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सफल होने के लिए मेहनत ही नहीं करेगा तो उसे किस्मत के साथ भी नहीं मिलेगा। ऐसी जगह पर मां लक्ष्मी नहीं रुकती है और मेहनत नहीं करने वालों के पास से नाराज होकर चली जाती है। आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में कुछ गलतियों के बारे में बताया है जो अक्सर मनुष्य करते हैं और इसी कारण वह कंगाल हो जाते हैं। आइये जानते है इनके बारे में…..

मेहनत की कमी

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक आलस से भरा रहता है और कोई काम नहीं करता है उसके जीवन में मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती है। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति मेहनत करता है उसके पास ही माँ लक्ष्मी ठहरती है और उनकी कृपा उस व्यक्ति पर बनी रहती है। चाणक्य नीति के अनुसार मेहनत करने वालों को सफलता मिलती है और माँ लक्ष्मी की कृपा भी उन पर बनी रहती है।

दान करने में कंजूसी

चाणक्य नीति के अनुसार बताया गया है कि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो दान करने में कंजूसी करते हैं और अच्छे कामों में पैसा नहीं लगते हैं। जो लोग जरूरतमंद की सहायता नहीं करते हैं ऐसे लोगों के घरों में भी मां लक्ष्मी नहीं रुकती है। दान देना सबसे बड़ा धर्म माना गया है और अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो वह व्यक्ति जल्द ही कंगाल हो जाता है। दान करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और उसके घर पैसों की कभी-कभी नहीं होती।

पैसे की वैल्यू ना समझना

अगर कोई व्यक्ति पैसे की इज्जत नहीं करता है और उसे पानी की तरह बहता रहता है और फिजूल खर्ची करता है तो भी माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे व्यक्ति जो पैसों की कदर नहीं करते है उनके पास पैसा कभी नहीं रुकता और वे जल्द ही गरीबी में चले जाते है।