Astrology : आज ही घर में लगा लें ये वाला पौधा, मिलेगा इतना धन गिनते-गिनते थक जाएंगे!

Astrology : हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व होता है और इसके अनुसार कई चीजें ऐसी हैं जो हमारी अमीरी-गरीबी, सुख-दुख का कारण बनती है। हमारे घर में रखी जाने वाली चीजों की सही दिशा और सही जगह बहुत महत्व रखती है और इन्हीं के कारण हमारे घर में सुख शांति है और सकारात्मकता आती है।

इसलिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे घर में सही जगह रखी होनी चाहिए। हम आपको एक फूलों के पौधे के बारे में बता रहे हैं जिसे घर में सही जगह और सही दिशा में रखने से पैसों की बारिश होती है। इस पौधे का संबंध माँ लक्ष्मी से बताया जाता है। लेकिन ये पौधा तुलसी का नहीं बल्कि कनेर का है।

बहुत शुभ रहता है कनेर का पौधा

कनेरका पौधा बहुत शुभ बताया जाता है जिसके खूबसूरत फूल आते है। ये फूल दिखने में सुंदर होते है। इस खूबसूरत पौधे को आप बालकनी या आँगन में लगा सकते है। खूबसूरती के साथ ही कनेर का पौधा सकारात्मकता और धन भी लेकर आता है। शास्त्र के अनुसार अगर इसे सही जगह सही दिशा में लगाया जाए तो इसके काफी सारे लाभ होते हैं। कनेर के पौधे से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है।

ऐसे लगाए कनेर का पौधा

इसे आप घर के लॉन में या फिर आप बालकनी में लगा सकते है। आप इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसके साथ ही शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ उन्हें कनेर के सफेद फूल भी अर्पित करने चाहिए।

इससे आय बढ़ती है, आर्थिक तंगी दूर होती है, करियर में तरक्की और व्यापार में तेजी आती है। वहीं सुख और सौभाग्य बनाए रखने के लिए पीला कनेर लगाए। घर में खुशहाली आती है और पति-पत्नी के बीच से संबंध रखता है।