Lal Kitab : आजमाएं लाल किताब में दिया पीपल के पेड़ का टोटका, रातों-रात चमक जाएगी किस्मत!

Lal Kitab ke Totke: ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब को काफी महत्व दिया गया है। लाल किताब में बताए गए उपाय चमत्कारी होते हैं। इन उपायों के करने से आपकी सारी परेशानी चुटकियों में दूर हो जाती है। लाल किताब में बताए गए उपाय (Lal Kitab ke Totke) काफी सरल और असरदार होते हैं। यदि जीवन की बढ़ाएं आपका पीछा नहीं छोड़ रही तो जरूर आपको इन उपायों को करना चाहिए।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको लाल किताब (Lal Kitab) में बताए गए कुछ चमत्कारी उपायों (Lal Kitab ke Totke) के बारे में बताएंगे। यदि आप इन उपायों को करते हैं तो आपकी किस्मत चमक जाएगी। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पीपल के पेड़ का यह उपाय चमकाएगी आपकी किस्मत

लाल किताब (Lal kitab) में बताए गए पीपल के पेड़ का यह उपाय आपके लिए काफी लाभदाई होगा। इस उपाय को करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी। यदि किसी ग्रह के प्रभाव की वजह से आपका खराब समय चल रहा है.

तो पीपल के पेड़ का यह उपाय आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा। ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए किसी सार्वजनिक स्थान जैसे मंदिर या पार्क में पीपल या बरगद का पेड़ लगाए। नियमित रूप से आपको पेड़ में पानी देना है। जैसे-जैसे पीपल का पेड़ बड़ा होता जाएगा आपके सारे कष्ट दूर होते जाएंगे।

शिव की करें पूजा

कई बार लोगों के जीवन में ऐसी परिस्थिति आ जाती है जिसमें उन्हें यह समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए। इस स्थिति में लोगों को भगवान शिव के शरण में जाना चाहिए। शिवलिंग की पूजा करें। जल से अभिषेक करें। महामृत्युंजय का जाप करें। ऐसा करने से भोले भंडारी आपकी सारी परेशानी दूर कर देंगे। आपके जीवन के कष्टों का हाल हो जाएगा।

इन लोगों को कराएं भोजन

जरूरतमंदों को भोजन कराने से आपको उनका आशीर्वाद मिलता है। लेकिन यदि आप कुष्ठ रोगी, सड़क पर भटक रहे भिखारियों और अनाथ बच्चों को शनिवार और रविवार के दिन भोजन करते हैं तो आपको इसका दोगुना फल मिलता है। ऐसा करने से आपको आपकी सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। यदि आप भोजन कराने में असमर्थ है तो उन्हें बिस्किट या फल भी दान में दे सकते हैं।