Navratri 2023 : नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करने की वजह है बेहद खास, जानिए महत्व

Navratri 2023: नवरात्रि जैसा त्यौहार हमारे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं। नवरात्रि के अवसर पर लोग 9 दिन का व्रत भी रखते हैं। यदि कोई व्यक्ति व्रत नहीं भी रख पाता है तो इन नौ दिनों में लोग सात्विक भोजन करते हैं।

नवरात्री के दौरान खाने में लोग प्याज, लहसुन तक वर्जित कर देते हैं। इसके पीछे धार्मिक मान्यता के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी छिपा हुआ है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके पीछे का कारण बताएंगे। चलिए जानते हैं की नवरात्रि के समय लोग सात्विक भोजन क्यों करते हैं। बता दें कि इसके पिछे धर्मिक मान्यता तो है ही साथ में वैज्ञानिक कारण भी है। जिसके बारे में हम आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

नवरात्रि के समय लोग क्यों करते हैं सात्विक भोजन?

शरीर को करता है डिटॉक्सिफाई

सात्विक भोजन करने से हमारा शरीर  हल्का महसूस करता है। क्योंकि नवरात्रि के दौरान बने भोजन में मसाले और तेल की मात्रा कम होती है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है साथ ही साथ हमारे पाचन तंत्र को भी आराम देता है।

दिनभर रखता है ऊर्जावान

सात्विक भोजन में पोषक तत्वों की अधिकता ज्यादा होती है। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन हमारे शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रहता है। जिसकी वजह से हम भरपूर ऊर्जा के साथ अपना कोई भी काम कर पाते हैं।

मन को रखता है शांत

सात्विक भोजन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके सेवन से हमारा मन शांत रहता है। इतना ही नहीं सात्विक भोजन हमारे मानसिक स्पष्टता को भी बढ़ाता है।

पाचनतंत्र में सुधार

सात्विक भोजन करने का यह भी फायदा है यह सुपाच्य होता है। इसे पचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ता यह आसानी से पच जाता है। इस वजह से सात्विक भोजन करने से हमारा पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है।