Money Plant : मनी प्लांट का पौधे लगाने से नहीं होती है माँ लक्ष्मी की कृपा, इन बातों का भी रखे ध्यान!

Money Plant : ये तो आप सभी जानते है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़ पौधे लगाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और हमेशा खुशहाली रहती है। ऐसे ही कुछ पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से हमेशा परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है और आर्थिक परेशानी नहीं आती है। इन्हीं पेड़ पौधों में से एक मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा है जिसे घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है।

घर में मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक आती है और माँ लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। लेकिन विशेषज्ञ का कहना है कि घर में मनी प्लांट लगाने से कुछ नहीं होता बल्कि इसे लेकर कुछ बातों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको मनी प्लांट (Money Plant) से जुड़े कुछ खास नियम है उनके बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका पालन आपको अवश्य करना चाहिए।

मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान :

  • वास्तु के जानकारों का मानना है कि मनी प्लांट काफी शुभ होता है और जैसे-जैसे यह बढ़ता है वैसे ही परिवार की तरक्की होती है। इसलिए इसकी पत्तियां कभी भी जमीन को नहीं टच करनी चाहिए। अगर आपकी मनी प्लांट (Money Plant) की बेल नीचे की तरफ जाती है तो जल्दी ही आपके परिवार पर आर्थिक संकट आने वाला है। इसलिए मनी प्लांट की बेल को ऊपर की तरफ बांध कर रखें।
  • ऐसा बताया जाता है कि मनी प्लांट का पौधा जितना हरा भरा रहता है उतनी ही परिवार में खुशहाली बनी रहती है और पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। इसलिए अगर आपके मनी प्लांट (Money Plant) की कुछ पत्तियां जल रही हैं या पीली पड़ रही है तो उन्हें पौधे से हटाकर अलग कर देना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा भी बताया जाता है कि अपना मनी प्लांट का पौधा किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। अगर आप अपना मनी प्लांट (Money Plant) किसी और व्यक्ति को दे देते हैं तो इससे आपको आर्थिक समस्या आ सकती हैं
  • ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट के पौधे का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है और इसलिए कहा जाता है कि मनी प्लांट के पौधे को घर में शुक्रवार के दिन ही लगाना चाहिए।
  • वास्तु विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि मनी प्लांट का पौधा हमेशा सही दिशा और सही जगह पर लगाना चाहिए।इसलिए कभी भी मनी प्लांट (Money Plant) के पौधे को पूर्व, पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए बल्कि उसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा को मनी प्लांट के लिए शुभ माना गया है।