Vastu Tips : घर में यहाँ रखें धन की तिजोरी या अलमारी, आर्थिक तंगी होगी दूर! जानें-

Vastu Tips : घर में हर किसी समस्या के लिए लोग वास्तु दोष को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। इसलिए हमें घर बनाते समय वस्तु की बातों का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए। अगर हमारा घर वास्तु शास्त्र के हिसाब से बनाया गया है तो कोई भी समस्या नहीं आती है।

वास्तु शास्त्र से बनाया गया घर में मां लक्ष्मी हमेशा प्रवेश करती है और घर को धन से भर देती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताने वाले हैं जिन्हें करने से घर में खुशहाली और धन की आवक बढ़ेगी।

तिजोरी : अगर आपके घर में हमेशा आर्थिक समस्या बनी रहती है तो अपने घर में रखी जाने वाली धन की तिजोरी को दक्षिणी या दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। अगर वह किसी ओर जगह हर तो उसे इस दिशा में रखें और इसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुलना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।

जल निकासी : घर की जल निकासी भी वास्तु शास्त्र के अनुसार ही होनी चाहिए वरना आपके घर में कभी सुख शांति और धन की आवक नहीं होगी। इसलिए घर में जल निकासी के रास्ते को उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा घर में पानी की टंकी दक्षिण, दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।

सफाई : घर में गंदगी होने से क्या साफ-सफाई न होने से भी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे घर में माता लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती है। इसलिए घर में हमेशा साफ सफाई रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में धन की आवक बढ़ेगी।

रंग : हर कोई घर बनाने के बाद इसे अपने मनपसंद रंगों से कलर करवाता है लेकिन अगर यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से ना हो तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए रंगों का चुनाव करते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखें। कमरे की पूर्व दिशा में हल्का नीला रंग, उत्तर दिशा में हरा, पश्चिम दिशा में नीला और दक्षिण दिशा में लाल रंग करना चाहिए।

खिड़की-दरवाजे : आज के समय में आधुनिक जमाने को देखते हुए लोग मॉडर्न तरीके की खिड़की और दरवाजे तो बनवा लेते हैं लेकिन वस्तु का ध्यान नहीं रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़की और दरवाजे को हमेशा साफ रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती है।