Twitching of Eyes : आंख फड़कना शुभ होता है या अशुभ? जानें- क्या कहते हैं एक्सपर्ट…..

शास्त्रों के अनुसार हमारे जीवन में कई ऐसी घटनाएं होती है जिसे शुभ और अशुभ से जोड़ कर देखा जाता है। हमारे आंख फड़कने को भी किसी शुभ या अशुभ चीज होने का संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के मुताबिक दोनों आंखों के फड़कने का अलग-अलग मतलब होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में आंख फड़कने का क्या मतलब है इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं की आंख फड़कना हमें क्या संकेत देता है।

क्या है आंख फड़कने का मतलब?

कई बार आंख फड़कने को शुभ अशुभ से जोड़कर देखा जाता है? यदि आपकी दाईं आंख फड़क रही है तो यह एक अलग संकेत देती है। वहीं बाई आंख के फड़कने का अलग मतलब होता है। स्त्री और पुरुष में यह संकेत अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के लिए पुरूषों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है।

इसके विपरीत यदि महिलाओं की दाईं आंख,पलक और भौंह फड़के तो यह एक अच्छा संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि उनकी तरक्की जल्द होने वाली है। पुरूषों के दाईं आंख के फड़कने का यह संकेत भी है कि बहुत जल्द उन्हें धन लाभ होने वाला है। महिलाओं की बात करें तो उनकी दाईं आंख फड़कने का मतलब है कि उनके घर में कलह और अशांति होने वाली है।

महिलाओं में बाईं आंख फड़कना होता है शुभ

शकुन शास्त्र के मुताबिक महिलाओं में बाईं आंख फड़कने को शुभ माना जाता है। यदि किसी महिला की बाईं आंख फड़क रही है तो यह इस बात का संकेत हैं कि उन्हें कोई शुभ समाचार मिलेगा। यह आकस्मिक धन लाभ का भी संकेत माना जाता है। वहीं पुरुषों के बाईं आंख फड़कने का यह संकेत है कि वह किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। उनका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।