Sawan 2023 : सावन में इस चीज का करें दान, हर काम में मिलेगी सफलता, जानें-

Sawan 2023 : हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस बार सावन अधिक (Sawan 2023) मास होने के कारण 2 महीने का है और लोगों को भगवान शिव को प्रसन्न करने का अधिक मौका मिलेगा। इस बार सावन के महीने में 8 सोमवार आने वाले हैं।

सावन के महीने में लोग भगवान शिव और माता गौरी की पूजा आराधना करते ही है, लेकिन इसके साथ दान और पुण्य करने का भी बड़ा महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि भगवान शिव का व्रत करने के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को दान देना चाहिए जिससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

लेकिन हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा के अलावा कुछ विशेष चीजों का दान करने से काफी अच्छा फल प्राप्त होता है। आइए आपको बताते हैं कि सावन के महीने में आपको कौन सी विशेष चीजों का दान करना चाहिए जिससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

इन चीजों का करें दान

• सावन के महीने में चांदी या तांबे के बने सर्प के जोड़े का किसी मंदिर में दान करने से कालसर्प दोष दूर होता है। इसी के साथ संतान सुख भी मिलता है।
• सावन के महीने में काले तिल का दान करना चाहिए जो कि भगवान शिव और शनिदेव दोनों को प्रिय होता है।
• सावन में रुद्राक्ष का दान करने से मान सम्मान में बढ़ोतरी होती हैं और आयु में वृद्धि होती है।
• सावन के सोमवार या शनिवार को काले तिल का दान करने से शनि देव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ ही राहु-केतु का दुष्प्रभाव भी कम होता है।
• कहा जाता है कि सावन के महीने में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करने से आपके बिजनेस और नौकरी में तरक्की होती है।
• सावन में जल दान करने से मोक्ष मिलता है।
• चंदन, मिश्री, घी, दूध का दान करने से घर में सुख शांति और हर मनोकामना पूरी होती है।
• सावन में गरीब को गुड़ का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।