Vastu Tips: शाम के समय जरूर करें ये काम- प्रसन्न हो जाएंगी मां लक्ष्मी, घर में बनी रहेगी सुख-शांति..

हर कोई चाहता है कि उसके घर की सुख समृद्धि बनी रहे। इसके लिए लोग कई उपाय करते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम भी आपके घर की सकारात्मक और समृद्धि बढ़ाने के लिए एक असरदार उपाय बताने जा रहे हैं। यह है कपूर (Camphor) का उपाय। कपूर (Camphor) का इस्तेमाल हर धार्मिक कामों में किया जाता है।

ऐसा कहते हैं कि कपूर के धुएं से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का नाश होता है। इस वजह से हमें रोजाना शाम के समय कपूर जलाना चाहिए। कपूर का धुआं घर में सकारात्मकता लाती है। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिससे घर की सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं कि घर में कपूर जलाने से और क्या-क्या फायदे होते हैं।

मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) होती है प्रसन्न

घर में कपूर (Camphor) जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है। मां लक्ष्मी ऐसे घरों में ही वास करती है। मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) के आशीर्वाद से घर की सुख समृद्धि बनी रहती है।

वास्तु दोष होता है दूर

शाम के समय घर में कपूर (Camphor) जलाने के और भी कई फायदे हैं। कपूर जलाने से वास्तु दोष दूर होता है। कपूर का धूप वास्तु दोष को कम करने में काफी असरदार है।

दरिद्रता होती है दूर

यदि आप बड़ी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। तो आपको अपने घर में कपूर (Camphor) का धूप जलाना चाहिए। कपूर का धूप आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएगा। घर में पैसों की समस्या समाप्त हो जाएगी।

कर्ज से दिलाएगा मुक्ति

यदि आप भारी कर्ज के तले दबे हुए हैं तब भी आपको घर में कपूर का धूप दिखाना चाहिए। शाम के समय यदि आप कपूर (Camphor) का धूप दिखाते हैं तो आपको कर्ज से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर की सुख शांति बरकरार रहती है। नकारात्मक ऊर्जा से आपको छुटकारा मिलता है। घर में सकारात्मकता फैलती है। इसके अलावा कपूर जलाने से घर में क्लेश भी कम होते हैं।