Adhik Mass : 16 अगस्त से पहले कर ले ये काम, माँ लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, नहीं होगी आर्थिक तंगी…

Adhik Mass Upay : इस बार सावन का महीना 59 दिनों का है क्योंकि अधिक मास लगने के कारण इसकी अवधि 1 महीना बढ़ चुकी है। इस बार लोग सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त कर सकेंगे।

इस बार अधिक मास का महीना 18 जुलाई को शुरू हुआ था जो 16 अगस्त तक रहने वाला है। अधिक मास के महीने में किए गए कुछ खास उपाय से आप मां लक्ष्मी का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अधिक मास में आने वाली एकादशी का भी अधिक महत्व है।

अधिक मास में आने वाली एकादशी 3 साल में एक बार आती है और इसका व्रत बहुत ही फलदायी होता है। इस दिन पीपल के पेड़ में जल और दूध अर्पित करें। इसके साथ ही हम आपको बता रहे हैं जिस मंत्र का जाप करें जिससे आपके ऊपर भगवान श्री विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।

मंत्र : मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे। अग्रत: शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नम:।। आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्। देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:।।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अधिक मास में किए गए उपाय से आपके घर में आर्थिक तंगी दूर होती है और इसके साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद ही मिलता है। साथ ही साथ आपके घर में सुख शांति बनी रहती है और पैसों की कभी कमी नहीं होती।

सावन के महीने के साथी अधिक मास में तीर्थ स्थानों पर जाकर पवित्र नदियों में स्नान करने से आपके सभी पाप दूर हो जाते हैं और आपको अमृत योग प्राप्त होता है। इसके अलावा आपको अधिक मास के बचें हुए दिनों में भी पवित्र नदियों और तीर्थ स्थानों पर जाकर स्नान करने से और आपको शुभ फल मिलता है।

आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा चलता रहता है और घरवालों से मनमुटाव होता रहता है तो ऐसी स्थिति में किसी मंदिर में जाकर ध्वज दान करने से यह समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा दीपदान करने से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर होते है।

इसके अलावा अधिक मास में अन्न दान, सुहाग की चीजें, कपड़े और धन का दान करने से आपको अक्षय पुण्य मिलता है। इससे घर में गरीबी और दुख खत्म होता है।