Devshayani Ekadashi 2023: एकादशी पर कर लें ये उपाय-रातोंरात चमकेगी किस्मत!

Devshayani Ekadashi : हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और इसका बहुत बड़ा महत्व है। आषाढ़ मास की शुक्ल एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है जो इस बार 29 जुलाई 2023 को है। देवशयनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की अधिक कृपा लोगों पर बरसती है।

शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान 4 महीने के लिए योग निंद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक महीने की शुक्ल एकादशी को जागते है। इस दौरान भगवान शिव पृथ्वी का संचालन और देखरेख करते हैं। लेकिन देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) का व्रत करा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अधिक फल पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से खास उपाय कर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते है?

हर परेशानी होगी दूर :आपको देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा करते समय केसर के दूध से अभिषेक करना होगा। इस तरह से आपके सभी पाप धुल जाते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही आने वाली सभी परेशानियां भी समाप्त हो जाती है।

आर्थिक तंगी को करें दूर : इस दिन एक रुपये का सिक्का भगवान विष्णु की फोटो के पास रखें और पूरे मन से उनकी पूजा करें। इसके बाद इस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

घर में सुख समृद्धि के लिए : आषाढ़ मास की शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए : देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा विधि विधान से करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। पूजा के दौरान सहस्त्रनाम का पाठ करें और इसके बाद गरीबों को दान करे।