Vastu Tips : भूलकर भी इस दिशा में मुंह करके ना करें भोजन, वरना हो जाएंगे कंगाल!

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में हमें कई सारी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनमें से हर चीज का महत्व होता है। इसी प्रकार हर दिशा और ऊर्जा का भी विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में शुभ काम करने को लेकर दिशाओं के बारे में बताया गया है। इसी तरह भोजन करने को लेकर भी कुछ नियम बताये गए है, जिनका पालन नहीं करने से आपके घर में गरीबी आती है। आइये आपको बताते है वास्तु से जुड़े इन नियमों के बारे में…..

वास्तु के भोजन से जुड़े नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खाते समय भी हमें दिशा का ध्यान रखना चाहिए। खाना खाते समय सबसे अच्छी दिशा उत्तर और पूर्व दिशा को बताया गया है। लेकिन दक्षिण दिशा को यमराज की दशा माना जाता है इसलिए दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए। इससे इंसान की आयु कम होती है।
  • पूर्व दिशा और उत्तर दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है इसलिए इन दिशाओं में मुंह करके भोजन करना चाहिए। इन दिशाओं में मुंह करके भोजन करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है और उनकी कृपा बनी रहती है।
  • वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में मुंह करके भोजन करने से व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता है। इसलिए भोजन करने के लिए पश्चिम दिशा को भी अशुभ बताया गया है।
  • वास्तु के अनुसार भोजन करते समय कभी भी जूते नहीं पहनने चाहिए और सिर नहीं ढकना चाहिए। इससे भोजन का अपमान होता है और माँ लक्ष्मी नाराज होती है।
  • इसके अलावा कभी भी टूटे-फूटे बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा आपको रसोई में या उसके आस पास बैठकर ही भोजन करना चाहिए। जहां पर प्राकृतिक रोशनी और हवा मिले, वहाँ बैठकर भोजन करना चाहिए।
  • आपको थाली में उतना ही भोजन लेना चाहिए जितना आप खा सके। भोजन झूठा छोड़ने से इसका अपमान होता है और धन व अन्न की कमी होने लगती है।