Swapan Shastra : क्या आपने सपने में श्मशान घाट देखा? संकेत जानकर हैरान रह जाएंगे!

Swapan shastra : हर किसी ने सोने के बाद कोई न कोई सपना देखा होगा। सपने में दिखने वाली चीज हमें आने वाली समस्या या किसी खुशखबरी का संकेत देती है। हर सपने (Dream) के पीछे कोई ना कोई रहस्य छुपा होता है।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से इसी रहस्य से पर्दा उठाने जा रहे हैं। हम हमेशा कोई ना कोई सपना देखते हैं। कोई सपना काफी अच्छा होता है। तो कोई इतना डरावना कि हम नींद से उठ जाते हैं। बुरे सपने की बात करें तो कई बार सपने में शमशान दिख जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सपने में शमशान दिखाने का क्या संकेत है?

शव यात्रा दिखने का क्या है मतलब

यदि आप सपने में शव यात्रा देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपकी कोई इच्छा बहुत जल्द पूरी होने वाली है।

यदि आप सपने में खुद को श्मशान घाट जाते हुए देख रही हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका क्या मतलब है कि आपके ऊपर जो संकट इतने दिनों से मंडरा रहा था वह दूर होने वाला है।

इतना ही नहीं यदि आप सपने में किसी शव को अग्नि देते हुए देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। सपने में शमशान घाट देखना भी एक शुभ संकेत है। यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि बहुत जल्द आपकी तरक्की होने वाली है। आपको जीवन में सफलता मिलने वाली है और घर की सुख-शांति बढ़ने वाली है।

अंतिम क्रिया करने का क्या है मतलब

यदि आप श्मशान में खुद को किसी की अंतिम क्रिया करते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि बहुत जल्द आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। यदि आप सपने में खुद को मरा हुआ देखते हैं तो इसे भी अच्छा माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपकी आयु लंबी होगी। इतना ही नहीं यह इस बात की ओर भी संकेत करता है कि आपके जीवन की सारी कठिनाइयां दूर होने वाली है।