Astro Tips : सावन में भोलेनाथ सुनेंगे आपकी हर बात, बस घर में लाकर रखें ये खास चीज…

Astro Tips : सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है और सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस बार अद्भुत संयोग बन रहा है जिस कारण सावन अधिक मास में भी है और 2 महीने का है। ये अद्भुत संयोग 19 साल बाद बन रहा है।

इस बार 8 सोमवार आने वाले हैं। कहा जाता है सावन में भगवान शिव की पूजा आराधना करने के अलावा घर में कुछ ऐसी चीजें भी स्थापित करनी चाहिए जिनसे भगवान शिव आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी कर देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि सावन के महीने में ऐसी कौन सी चीजें घर में स्थापित करनी चाहिए जिनसे शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं?

सावन में घर में स्थापित करें ये चीजे

गंगाजल

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार गंगाजल का बहुत ही पवित्र माना जाता है और सावन के महीने में गंगा जल को घर पर लाकर इससे भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही गंगाजल से अभिषेक करने से आपके सभी दुख और संकट दूर होते हैं।

भस्म

आपने अधिकतर देखा होगा भगवान शिव भस्म से अपना श्रृंगार करते हैं। इसलिए सावन के महीने में बस में घर लाना और इससे भगवान शिव का श्रृंगार करना भी काफी है पवित्र माना जाता है। इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

पेलपत्र

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार बेलपत्र को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है और इसके बिना उनकी पूजा अधूरी रहती है। अगर आप सावन में चांदी के बेलपत्र को घर लाते हैं तो आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन की वर्षा होती है।

त्रिशूल

भगवान शिव के अस्त्र को त्रिशूल करते हैं और इससे घर में लाने से सभी संकट दूर होकर सुख समृद्धि बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा पाने के लिए घर में चांदी का त्रिशूल लाना चाहिए।

डमरू

कहते हैं कि भगवान शिव ने डमरु को धरती के संतुलन के लिए धारण किया है और इसे घर में लाने से आपके घर का संतुलन सही रहता है।

रुद्राक्ष

मान्यता है कि भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष बने हैं और इन्हें घर में लाने से धन संपत्ति की कमी नहीं होती।