Tata Nano की छोटी बहन लगती है ये Electric Car- फीचर्स और कीमत जान दौड़कर खरीद रहे हैं लोग…..

Mini Electric Car : आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो साइज में बहुत छोटी है। Fiat कंपनी की तरफ से लॉन्च की गई ये इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च होने वाली MG Comet EV से भी छोटी होने वाली है।

इस EV का नाम Fiat Topolino है जिसकी लम्बाई मात्र 2.53 मीटर है। जबकि MG Comet की लम्बाई 2.97 मीटर है। Fiat की ये दूसरी EV कार है और इसे चलाने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसे 14 साल के बच्चे भी चला सकते हैं क्योंकि इसे हैवी क्वाड्रीसाइकिल सेगमेंट में रखा गया है।

इस इलेक्ट्रिक कर में आपको 5.5 kWh की लीथियम आयन बैटरी मिलती है। सिंगल चार्ज करने पर इसमें आपको 75 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। जबकि Fiat की इस इलेक्ट्रिक कर की टॉप स्पीड 45 घंटे प्रति घंटा है।

मिलेंगे ये फीचर्स

आपको बता दें कि Fiat Topolino कार को वीटा ग्रीन कलर में ग्राहकों के सामने पेश किया गया है। इसमें रेट्रो स्टाइल व्हील, रुफ टॉप में रीट्रैक्टबल कैनवास और कोलोज्ड ग्लास का ऑप्शन मिलता है। आपको इसमें डोर और विथाउट डोर वाले दो वर्जन मिलेंगे जिसमें से आप अपनी पसंद का कोई भी मॉडल खरीद सकते हैं। इसमें आपको USB फैन और स्पीकर्स जैसे अन्य सुविधाएँ भी मिलने वाली है।

कितनी है कीमत

इसकी कीमत ग्राहकों के लिए काफी कम है जो 7544 यूरो रखी गई है, यानी 6.70 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही आप इसे चाहे तो 48 महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं। जिसके लिए आपको हर महीने 3500 रुपये देने पड़ेंगे।

किस जगह लॉन्च हुई है कार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक Fiat ने इस इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ इटली में ही लॉन्च किया है। लेकिन इस साल के अंत तक इसे जर्मनी और फ्रांस में भी लॉन्च किया जायेगा। लेकिन ये भारत में शायद लॉन्च नहीं की जाएगी।