Vastu Tips : इस पौधे के घर में होने से होती है धन की वर्षा, सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

Vastu Tips: पेड़ पौधे पर्यावरण के लिए अति आवश्यक माने जाते हैं। बिना पौधों के हम धरती की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पेड़ पौधों से ही हमारा जीवन है। मगर पेड़ पौधे महज पर्यावरण के दृष्टिकोण से ही हमारे लिए फायदेमंद नहीं है बल्कि पेड़ पौधों का वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व है।

वास्तु शास्त्र की माने तो कुछ पौधे हमारे लिए काफी फलदाई होते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को को अच्छा माना गया है। यदि इन पौधों को घर में या घर के आस-पास सही दिशा में लगाया जाए तो आपकी तरक्की निश्चित है। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे पौधे का नाम बताने जा रहे हैं जिसे धन आकर्षित करने वाला माना जाता है। आपको बता दें कि इस पौधे का नाम स्पाइडर प्लांट (Spider Plant) है। स्पाइडर प्लांट लगाने से घर में सकारात्मकता आती है।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

यदि आप भी अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं। आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। घर में सुख शांति का वातावरण हो। आपकी तरक्की हो तो स्पाइडर प्लांट का सही दिशा में रहना अति आवश्यक है। इस पौधे को घर में उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाया जाना काफी शुभ माना जाता है। इस पौधे को आप घर के लिविंग रूम, किचन, बालकनी और स्टडी रूम में लगा सकते हैं।

स्पाइडर प्लांट को इस दिशा में रखना अशुभ

आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि स्पाइडर प्लांट को गलती से भी सूखने ना दें। यदि कभी यह पौधा सूख जाता है तो इसे फौरन बदल कर नया पौधा घर में ले आए। आपको बता दें कि घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में स्पाइडर प्लांट का लगाना अशुभ माना जाता है।

स्पाइडर प्लांट के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि स्पाइडर प्लांट तनाव को दूर करता है। यह प्लांट तनाव और डिप्रेशन को और दूर करने के साथ-साथ इस पौधे को लगाने से आपकी तरक्की होती है। वहीं इस प्लांट को लगाने से स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।