Rashifal: आज ब्रह्म योग से कर्क और कन्या राशि के जातकों को होगा फायदा, जाने कैसा रहेगा बाकी राशियों का आज का दिन

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज रविवार को कर्क और कन्‍या राशि वालों के आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज ब्रह्म योग का शुभ संयोग कर्क और कन्या राशियों के लोगों को धन और मान-सम्‍मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक योजनाओं में भी लाभ होगा। आज आपका कारोबार अच्‍छा चलेगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद है। आज का दिन आपके के लिए शुभ होगा और आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा। आज दोपहर बाद आपकी किसी उच्चाधिकारी से विवाद होने की आशंका है। आज आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हुआ। आज शाम का समय आपका धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन शुभ है। आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र में बाॅस से अनबन हो सकती है। आज आप अपने कार्य कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपको दांपत्‍य जीवन में लाभ होगा। आज समाज में सम्मान भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। आज आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आज आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज किसी कारण से आपकी राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। आज आपके आय में वृद्धि होगी। साथ ही आज मान-सम्‍मान में भी वृद्धि होगी। आज व्यापार में आपको साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी रुचि पर काम करेंगे। नौकरीपेशा लोगो को आज उन्नति मिल सकती है। आज मन को शांति मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आज आपके धन में वृद्धि होगी और धन से जुड़ी योजनाएं सफल होगी। आज आपको अपने परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। आज आपको पारिवारिक संपत्ति की प्राप्ति होगी। आज आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपका काम सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों का आज का दिन भाग्‍यशाली रहेगा। आज आपके सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। साथ ही आज आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज व्यवसायिक प्रयास भी सफल होंगे और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि के लोगों का आज का दिन परोपकार करने में बीतेगा। आज दूसरों की सहायता करने से आपकच आत्मसंतुष्टि मिलेगी। आज आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आज ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आज सांयकाल का समय भगवान की साधना में बीतेगा।