Rashifal : आज मिथुन-मेष सहित इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, यहां पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal : ज्योति शास्त्र के अनुसार आज सूर्य धनु राशि में जाएंगे। बुद्ध भी आज धनु राशि में प्रस्थान करेंगे। भूत और सूर्य के एक साथ होने से आज बुद्धादित्य योग्य बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा मकर राशि में प्रस्थान करेंगे। जिससे आज मेष,मिथुन सहित इन राशि के जातको को लाभ मिलेगा। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। आज आपको आपके परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही पिता से आर्थिक सहायता भी मिलेगी। आज नौकरी में आपको उन्नति मिलेगी। जिन लोगों का कारोबार है उनका कारोबार आज तेजी से आगे बढ़ेगा। आज शाम का समय आप अपने बच्चों के साथ बिताएंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको उन कार्यों को करने से बचना चाहिए जो जोखिम भरा हो। क्योंकि इससे आपको नुकसान पहुंचाने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर भी आज किसी से वाद विवाद करने से बचे। काम की सिलसिले में आज आपको कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज थोड़ा सोच समझ कर खर्च करें अन्यथा आर्थिक बजट बिगाड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले अगर आप अपनी पूरी मेहनत से कार्य करते हैं तो आज आपको लाभ मिलेगा। आज आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र पर भी आपको आपके बॉस से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका सोचा हुआ कोई कार्य पूरा हो जाने से खुशी महसूस करेंगे। आज शाम तक किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। हालांकि आज का दिन कारोबार के लिए सही नहीं है। आज आपको कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप किसी चीज पर अधिक खर्च कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपके पिता या परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपकी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। आज अगर आप कोई परीक्षा का पेपर लिखते हैं तो आपका पेपर अच्छा जाएगा। कार्यक्षेत्र पर भी आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। अगर आपके घर में किसी के विवाह की बात चल रही है तो आज रिश्ता फिक्स हो सकता है। आज आपके भाई आपके कार्य में सहयोग करेंगे। आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। आपका समय आज आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले आज अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। जिससे परिवार में आपके प्रति सबका प्रेम और बढ़ेगा। अगर आपके परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उसका ध्यान रखें। हो सकता है आज उनका स्वास्थ्य और बिगड़ जाए। आज सम्मान में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। महिलाओं को आज उनके मन का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वाले आज बहुत ही उत्साहित रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस में अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के बलबूते अतिरिक्त लाभ कमाएगें। कार्यक्षेत्र पर भी आपको आज आपके साथ सहकर्मियों का भरपूर साथ प्राप्त होगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। शाम का समय आज आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे।