Rashifal : कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा शुक्ल योग का लाभ, जानिए- इन राशियों का कैसा रहेगा दिन..

1 Dec 2023 Rashifal: ज्योति शास्त्र के अनुसार आज चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रस्थान करेंगे। चंद्रमा के इस प्रस्थान से आज शुभ योग का निर्माण होगा। साथ ही आज नवम पंचम योग भी बनेगा। ग्रहों के इन सहयोग से आज कर्क और मकर राशि को लाभ पहुंचेगा। साथ ही अन्य राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। तो आईए जानते हैं कैसा रहेगा महीने का पहला दिन आपके लिए।

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातकों का दिन खुशहाल रहेगा। आज अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको ध्यान से उसे सुनना चाहिए ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े। यदि आप किसी व्यवसाय, घर या कार के लिए बैंक या किसी अन्य से पैसा उधार लेना चाहते हैं, तो आज प्रयास करने का एक अच्छा दिन है। शाम को आप अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती और खुशी भरा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका पारिवारिक जीवन आज अच्छा रहेगा। यदि आपके भाई या बहन की शादी में कोई समस्या है, तो आप आज परिवार के किसी बड़े सदस्य की मदद से इसे ठीक करने में मदद कर सकते हैं। आज आपको अपने बच्चों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज अगर आप पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे और भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक क्षेत्र के लोगों को भी आज लाभ हो सकता है। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे और अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में सोचेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आज आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। अगर आप किसी दूसरे देश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप आज ऐसा करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरे लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालें आज आपके माता-पिता आपको भरपूर प्यार और मदद देंगे। यदि आपके मन में अपने ससुराल वालों के प्रति कोई बुरी भावना है, तो आप आज उसे मिटा देंगे। आज आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आज आपको किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालें आज आप किसी ऐसे काम को पूरा करने के लिए बेहद उत्साहित रहेंगे, जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे थे। आज कार्यस्थल पर आपके मित्र भी आज आपकी भरपूर मदद करेंगे। आज आप अपने कार्य पूरे करने से हिचके नहीं। आज आपके पति या पत्नी को बहुत अच्छा महसूस नहीं होगा, जिससे आप दुखी और चिंतित महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच बहस चल रही है, तो आज सुलह करने और साथ में कहीं घूमने जाने का अच्छा दिन है। आज आप दूसरों की मदद करेंगे, जिससे आपको अंदर से शांति महसूस होगी। आज आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। शाम को आप अपने बच्चों की समस्याओं में मदद करने में समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वाले आज आप थोड़ा चिंतित और परेशान महसूस कर सकते हैं। इससे आपके लिए ध्यान केंद्रित करना और अपने कार्यों को पूरा करना कठिन हो सकता है। आज आप घर या काम पर निर्णय लेते समय सावधान रहें, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े। यदि आपको सरकार से संबंधित किसी चीज़ को लेकर कोई समस्या है, तो संभावना है कि उसका समाधान हो सकता है।