Jeans को बार-बार धोने की जरूरत नहीं! अब 1 महीने तक बिना धोए पहन सकते हैं, जानें- कैसे?

आज के समय में पश्चिमी संस्कृति और उनके पहनावे से भला कौन खुश नहीं हैं। लगभग हर 5 में से 4 इंसान हमे ऐसे मिल ही जायेगे, जो की पश्चिमी पहनावे को पसंद हैं। और सिर्फ पसंद ही क्या वो तो इन्हे पहनते भी हैं। ऐसे ही पश्चिमी पहनावे में शामिल हैं Jeans , एक समय था जब Jeans हर किसी के पास नहीं बल्कि केवल गिने चुने लोगों के पास ही होती थी।

खास कर के वो लोग जो कीज्यादा पैसे वाले हो। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते थे जो की भले ही ज्यादा पैसे वाले हो लेकिन फिर भी उन्हे Jeans नहीं पहनने को मिलती थी। लेकिन फिर धीरे धीरे समय बदला आज ये नौबत है की हर कोई अपने जीवन में एक न एक बार तो जींस पहनता ही है।

और कुछ लोग तो रोज ही इसे पहनते हैं। लड़के हो ये फिर लड़की हर किसी के लिए Jeans अब एक कॉमन चीज हो गई हैं। ऐसे अगर आप भी जींस पहनते हैं, तो इसे रोज रोज तो धोते नहीं होंगे।

जाहीर सी बात है, Jeans जैसी चीज को भला कोई एक बार ही पहनने पर कैसे धो सकता हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की फिर कितनी बार पहनने के बाद जींस को धोना चाहिए। अगर आपको भी इस सवाल का जवाब नहीं पता हैं तो आप निश्चिंत हो जाईए। क्योंकि आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं।

वैसे तो अक्सर लोग जींस को 1 हफ्ते तक तो पहन ही लेते हैं। उसके बाद ही वे जींस को धोते हैं। लेकिन अगर हम एक्सपर्ट ई माने तो जींस को हम 10 बार तक पहनने के बाद धो सकते है। दरअसल एक्सपर्ट का मानना हैं की जींस को बार बार धोने से वो जल्दी खराब होती है। इसे आप जितना कम धोएंगे ये उतनी ही ज्यादा चलेगी।  सिर्फ यही नहीं एक रिपोर्ट मे तो ये सुझाव भी दिया गया था की जींस को केवल महीने में एक ही बार धोया जाना चाहिए।  ऐसा करने से जींस में नयापन बना रहता हैं।