Maa Lakshmi Puja : मां लक्ष्मी को चुंबक की तरह खींच लाता हैं ये फूल, रातोंरात पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Maa Lakshmi Puja : हमारे शास्त्रों में पेड़ पौधों को भी देवी-देवताओं का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि पेड़-पौधों में देवी-देवता का वास होता है। हमारे शास्त्रों में कुछ पेड़- पौधे को लेकर कहा गया है कि अगर आप इन्हें अपने घर में लगाते हैं। तो आपके घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर में सुख समृद्धि छा जाती है।

जानिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने घर में लगाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर कर घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पलाश के पेड़ की। शास्त्र में पलाश के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि पलाश के पेड़ में त्रिदेव का वास होता है। अगर आप इसे अपने घर में लगाते हैं। तो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

पलाश का पेड़ दिलाएगा आपको हर समस्या से निजात

पलाश के पेड़ के साथ-साथ उसके फूलों के भी बहुत चमत्कारी होते हैं। शास्त्रों के अनुसार पलाश के फूल को तिजोरी में रखना काफी सुभदाई होता है। अगर आप पलाश के फूल को लाल कपड़े में रखकर अपनी तिजोरी में रख देते हैं। तो इससे आपको कभी भी धन की समस्या नहीं होगी। बस आपको यह उपाय करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप समय-समय पर पलाश के फूल जिस कपड़े में रखे है उसको बदलते रहे।

पलाश का फूल तिजोरी में रखने से होता है यह

शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि अगर आप अपने घर में पलाश का फूल रखते हैं। तो आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इतना ही नहीं दोस्तों अगर आप अपने ऊपर से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा को कम करना चाहते हैं। तो शनिवार के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल, काला तिल और पलाश का फूल अर्पित करें। इससे आप पर शनि देव की साढ़ेसाती का कम प्रभाव पड़ेगा।

शनिदेव के प्रभाव को भी खत्म करता है पलाश का फूल

अगर आपका मंगल ग्रह भारी है, तो आप इसे भी पलाश से दूर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको पलाश के कुछ पत्ते लेने होंगे। फिर उस पर चावल बिखेर कर उसे पानी में डालकर अपने घर में स्थापित कर दे। इससे आप पर मंगल का प्रभाव कम होने लगेगा। अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप शुक्रवार के दिन सफेद पलाश का फूल महालक्ष्मी को अर्पित करें। इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।