क्या लड़कियां भी करती हैं मास्‍टरबेट? यहां अपना कंफ्यूजन दूर कर लीजिए….

हस्थमैथुन यानि की मास्टरबेशन (Masturbation) एक सामान्य प्रक्रिया है। आपने यह सुना होगा की लड़के Masturbate करने हैं। मगर क्या क्या आप जानते हैं की महिलाएं भी मास्टरबेशन (Masturbate) करती हैं। लेकिन हमारे यहां बचपन से लड़कियों को रूढ़िवादी तौर तरीकों से बांध दिया जाता है। इस वजह से बहुत बार वे इन विषयों पर बात करने से कतराती हैं। तो चलिए विस्तार से लड़कियों के मास्टरबेशन के बारे में हम आपको बताते हैं।

क्या महिलाएं करती हैं मास्टरबेट?

एक रिसर्च से यह बात सामने आई है 18 से ऊपर की अधिकतर महिलाओं ने कम से कम एक बार हस्थमैथुन (Masturbate) कर चुकी है। एक सर्वे से मिली जानकारी के अनुसार 25 से 29 साल के बिच 7.9 प्रतिशत महिलाएं हस्थमैथुन करती हैं।

बहुत लोगों के मन में यह विचार भी आता है की क्या मास्टरबेट (Masturbate) करना हमारे स्वास्थ्य पर कुछ गलत असर डालता है? क्या मास्टरबेट करना सही है? इसे करने से हमारे स्वास्थ्य पर कुछ बुरा असर तो नहीं पड़ता है? आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्या मास्टरबेट करना है हेल्थी?

मास्टरबेट Masturbate) करना एक सामान्य और हेल्थी प्रोसेस है। मास्टरबेट के बाद मिलने वाले ऑर्गैजम (Orgasm) से शरीर में एंडॉरफिन्स, डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है। जो आपके स्ट्रेस लेवल को कम करता है।

जिससे आपका मूड अच्छा होता है। ऑर्गैजम शरीर के भावनात्मक तनाव से मुक्ति देता है। जिससे आप शांत और तनाव मुक्त हो जाते हैं। कई महिलाओं को हस्तमैथुन के बाद प्रीड्स के समय कम दर्द होता है। मास्टरबेट करने का कोई नकारात्मक प्रभाव हमारे शरीर पर नहीं पड़ता है। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता न ही आप बीमार पड़ते हैं।