वेट लॉस और फैट लॉस कौन सा आप्शन है आपके लिए बेस्ट? क्या है दोनों में अंतर?

मोटापा आज कल लोगों की एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ज्यादातर आदमी अपने बढ़ते वजन से परेशान है। लोग अपने वजन को कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। मगर वजन कम करने के चक्कर में हम यह भूल जाते हैं कि इसका सही तरीका क्या है। पतले होने का सीधा मतलब हम समझते हैं वेट लॉस।

लेकिन ऐसा भी संभव है कि हमारा वजन कम ना हो लेकिन हमारी बॉडी पूरी तरह से शेप में आ जाए। इसके लिए हमें वेट लॉस पर नहीं बल्कि फैट लॉस करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या है वेट लॉस और फैट लॉस के बीच का अंतर। इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताएंगे की हमारे लिए कौन सा तरीका सही है। हमारे शरीर के लिए फैट लॉस अच्छा है या वैट लॉस। यदि आपको भी इन सभी सवालों के जवाब चहिए तो हमारी यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

वेट लॉस का क्या मतलब है

वेट लॉस का सीधा मतलब है हमारे शरीर के वजन को कम करना। मगर वजन कम होने का यह मतलब नहीं है कि हमारे शरीर की चर्बी खत्म हुईं हो। हमारा वजन शरीर के वाटर वेट या मसल्स के कम होने से भी घटती है। वहीं फैट लॉस में केवल हमारे शरीर की चर्बी घटती है। फैट लॉस में जरूरी नहीं है कि आपका वजन कम हो आपका वजन उतना ही रह सकता है मगर आपकी बॉडी शॉप में आ जाएगी। क्योंकि फैट लॉस में केवल शरीर की चर्बी कम होती है।

कौन सा आप्शन है बेहतर?

जैसा कि हमने बताया कि वेट लॉस में शरीर के फैट के साथ-साथ वॉटर वेट और मसल्स भी कम होते हैं। इसीलिए वेट लॉस करना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इसमें शरीर के फैट के साथ-साथ मसल्स,वॉटर वेट, ग्लाइकोजेन आदि का भी लॉस होता है।

जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं फैट लॉस में केवल हमारे शरीर का फैट कम होता है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आपका वजन कम हो मगर आपकी बॉडी शेप में आ जाएगी। इस वजह से फैट लॉस को एक अच्छा ऑप्शन माना गया है। अगर आपको भी अपने शरीर को शेप में लाना है तो आप वेट लॉस पर नहीं बल्कि फैट लॉस पर जोड़ दें।