Kitchen Tips : लहसुन छीलने का ये है सबसे आसान तरीका, दुनियाभर के शेफ करते हैं फॉलो..

Kitchen Tips : लहसुन (Garlic) किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। सब्जी में लहसुन के इस्तेमाल इसके टेस्ट को बढ़ा देता है। मगर कई बार आपने देखा होगा कि छीलने के आलस में लोग सब्जियों में लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। यदि आपको भी लहसुन छीलने में परेशानी होती है तो आज का यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिससे आप मिनट में ढेर सारा लहसुन छीलकर रख सकते हैं। जी हां..इस आसन से ट्रिक को अपनाकर आप मिनट में ढेर सारा लहसुन छीलकर रख सकते हैं। आपको इसके लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बस आपको आर्टिकल में बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है।

लहसुन छीलने का आसान ट्रिक

  1. सबसे पहले आपको लहसुन (Garlic) को तोड़कर उनकी कलियां अलग कर लेनी है।
  2. इसके बाद एक बर्तन में आपको पानी गर्म कर लेना है। आपको यह ध्यान रखना है कि पानी ज्यादा खोला ना हो।
  3. जब पानी हल्की गर्म हो जाए तो उसमें लहसुन की कलियां डाल देनी है। लो फ्लेम पर 1 मिनट तक लहसुन को गर्म होने दें।
  4. उसके बाद चम्मच से एक बार अच्छी तरीके से पानी में डाले लहसुन को हिला-डुला दें। अब गैस बंद कर लें।
  5. जब आप कुछ मिनट के बाद लहसुन को पानी से निकलेंगे तो आप देखेंगे कि कुछ लहसुन पहले से ही छिलके छोड़ चूके हैं। अब आप हल्के हाथों से लहसुन को मसल दें। इससे बड़ी आसानी से लहसुन का सारा छिलका निकल जाएगा।
  6. यदि आप गर्म पानी नहीं कर पाए हैं तो ठंडे पानी में भी लहसुन की कलियों को डालकर थोड़े देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद जब आप हल्के हाथों से पानी में रखें लहसुन को रगड़ेगें तो खुद-व-खुद छिलका निकल जाएगा।