Chanakya Niti:  पत्नी को भूलकर भी न बताए यह 4 बातें, यह नासमझी तबाह कर देगी आपका घर

Chanakya Niti:  चाणक्य नीति के अनुसार अपनी पत्नी को भूल कर भी नहीं बतानी चाहिए यह चार बातें। इन बातों को बताकर आप खुद मारेंगे अपने पैर पर कुल्हाड़ी। जानिए क्या है यह चार बातें।

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में मनुष्य के व्यावहारिक ज्ञान के बारे में बहुत सारी बातें बताई है। यह ज्ञान आज भी उतना ही लाभकारी है जितना कि उस समय था। अगर हम चाणक्य नीति में बताए गए बातों को अपने जीवन में अपनाएं तो आपका जीवन काफी सुखमय बीतेगा। आज हम आचार्य चाणक्य के उन नीतियों के बारे में बताएंगे जिसमें यह कहा गया है कि पुरुषों को अपनी पत्नी को भूलकर भी यह चार चीजें नहीं बतानी चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या है यह चार चीजें।

कमाई

चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों को भूलकर भी अपनी पत्नी को अपनी कमाई के बारे में नहीं बताना चाहिए। उनका यह मानना है कि यदि महिलाओं को अपने पति की कमाई के बारे में पता चल जाता है तो वह उन्हें इन पैसों को खर्च करने से रोकने लगती है।

कमजोरी

चाणक्य नीति के अनुसार पतियों को अपनी पत्नी को भूलकर भी अपनी कमजोरी के बारे में नहीं बतानी चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार यदि पत्नियों को अपने पति के कमजोरी के बारे में पता चल जाता है तो वह बार-बार उन्हें इसका हवाला देकर अपना काम करवा सकती है। वह आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर अपनी जिद मनवा लेती है।

अपमान

यदि कभी भी आपका अपमान हुआ है तो यह बात भूल कर भी आप अपनी पत्नी को ना बताएं। चाणक्य नीति के अनुसार यदि कभी भी भविष्य में आपका अपनी पत्नी से झगड़ा होता है या आपका बुरा वक्त चल रहा होता है। उस समय आपकी पत्नी आपके उस अपमान को याद दिलाकर आपको भला बुरा बोल सकती है।

दान

ऐसा कहा जाता है कि यदि आप किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं या कभी दान करते हैं तो इसका प्रचार ना करें। ऐसी कहावत है कि यदि आप बाएं हाथ से दान करते हैं तो इस बात की खबर आपके दाएं हाथ को भी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह से यदि आप किसी को दान देते हैं या किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं तो इस बात की भनक आप अपनी पत्नी को ना लगने दे। क्योंकि भविष्य में वह आपको ऐसा करने से रोक सकती है।