Thursday, July 4, 2024
Lifestyle

बेटी की शादी करने से पहले लड़का से जरूर पूछे ये 5 सवाल, फिर दें अपनी बेटी का हाथ….

Relationship Tips : हर पिता की यह दिली इच्छा होती है कि उसकी बेटी किसी अच्छे घर में जाए। उसकी बेटी का जीवनसाथी (Life Patner) उसका पूरा सपोर्ट करें और दोनों खुशहाल जीवन जिए। यदि आप भी एक लड़की के पिता है.

और आपकी यह इच्छा है कि आपकी बेटी का हाथ किसी सही इंसान के हाथ में जाए तो आप अपना दामाद चुने से पहले उससे यह पांच सवाल जरुर पूछे। और इस सवाल के जवाब पर अपना निर्णय लें। तो चलिए जानते हैं क्या है यह 5 सवाल।

उसके लिए शादी की परिभाषा क्या है?

यदि आप अपनी बेटी के लिए कोई लड़का देखने जाते हैं तो उससे आप यह सवाल जरूर करें कि उसके लिए शादी का क्या महत्व है? उसके लिए शादी क्या है? यदि वह इस रिश्ते को सही से समझता है तो यह निश्चित है कि वह लड़का आपकी बेटी को हमेशा खुश रखेगा।

क्या आप लॉन्ग लाइफ कमिटमेंट के लिए तैयार हैं?

शादी गुड्डे गुड़िया का खेल नहीं है। यह एक लॉन्ग लाइफ कमिटमेंट है। यदि कोई लड़का जीवन भर के लिए आपकी बेटी का हाथ थामना चाहता है तो समझ लीजिए कि वह आपकी बेटी के लिए एक सही लाइफ पार्टनर है।

फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना कैसा लगता है?

आप लड़के से यह सवाल पूछ सकते हैं कि उसे अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना कैसा लगता है? यदि वह एक फैमिली मैन है तो वहां आपकी बेटी हमेशा खुश रहेगी। उसे अपने पति का प्यार या अटेंशन पाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। वह लड़का बिना कहे उसे समय और प्यार देगा।

बच्चों को लेकर उसकी क्या राय है?

आपको अपने होने वाले दामाद से यह पूछना चाहिए कि वह बच्चों को लेकर क्या सोचता है? पेरेंटिंग को लेकर उसकी कैसी सोच है? इससे आपको यह बात पता करने में मदद मिलेगी कि वह अपने बच्चों की पेंटिंग कैसे करेगा। वह अच्छा पति होने के साथ एक अच्छा पिता भी है या नहीं।

क्या उसके ऊपर पर कोई कर्ज है?

यह सवाल बेहद जरूरी है। इससे आपको अपने होने वाले दामाद की फाइनेंसियल कंडीशन का पता चलेगा। यदि वह कर्ज में होगा तो शादी के बाद आपकी बेटी को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।