IPL 2022: Gautam Gambhir का MS Dhoni के लिए किया गया पोस्ट-जीत रहा फैंस का दिल

डेस्क : सीजन 15 का सातवां मुकाबला Chennai Superkings व Lucknow Supergiants के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने 6 विकेट व तीन गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम किया। LSG टीम के मेंटर Gautam Gambhir मैच के बाद पूर्व कप्तान MS Dhoni से बात करते नजर आए।

IPL 2022: Gautam Gambhir का MS Dhoni के लिए किया गया पोस्ट-जीत रहा फैंस का दिल 1

पूर्व कप्तान एमएस धोनी व गौतम गंभीर मैच के बाद काफी देर तक एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए। गंभीर ने कई बार धोनी की आलोचना की है जिससे दर्शकों को दोनो ही खिलाड़ियों के बीच दरार नजर आती है, पर दोनो के बीच दोस्ती गहरी है इसका प्रमाण हमे क्रिकेट ग्राउंड पर देखने को मिलता है। धोनी व गंभीर के बीच हुई 109 रनों की साझेदारी ने 28 साल भारत को विश्वकप विजेता बनाने में अहम योगदान दिया।

IPL 2022: Gautam Gambhir का MS Dhoni के लिए किया गया पोस्ट-जीत रहा फैंस का दिल 2

गंभीर ने अपने क्रिकेट करियर के आधे से ज्यादा मुकाबले धोनी की कप्तानी में खेले है।लखनऊ सुपरगायंट्स की जीत के बाद दोनो खिलाड़ी आपस में बात चीत-करते नजर आए। धोनी की कप्तानी में खेल चुके गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर बातचीत की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,” आपसे बातचीत करके अच्छा लगा, कप्तान”। गंभीर द्वारा किए गए इस पोस्ट पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। दोनो के बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को खासी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान गंभीर ने धोनी के लिए इज्जत का खुलासा किया था। गंभीर ने कहा,” भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान के लिए मैं हमेशा एमएस धोनी का सम्मान करता रहूंगा,भगवान न करें अगर उन्हें कभी कोई जरूरत हुई तो मैं सबसे पहले उनके साथ खा रहूंगा।”धोनी – गंभीर की बातचीत पर दर्शकों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

https://twitter.com/Akshay_MyName/status/1509596301465292809?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1509596301465292809%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Fipl%2Fipl-2022-gautam-gambhir-ms-dhoni-lsg-vs-csk-match-7847559%2F

धोनी ने इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी उनकी जगह रवींद्र जडेजा कप्तान नियुक्त किए गए हैं। धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल है। चेन्नई की टीम इस बार खाता नही खोल पाई है व दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं गौतम गंभीर एक नई जिम्मेदारी के साथ आईपीएल में हिस्सा ले रही नई टीम लखनऊ सुपरगायंट्स के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।