IPL 2022 : अनुष्का शर्मा से लेकर विनी रमन तक ; मिलिए RCB के क्रिकेटर्स की हॉट बीवियों से

आईपीएल सीजन 15 का रोमांच दर्शकों के बीच जारी है। कोविड के चलते इस बार मुकाबला महाराष्ट्र के चार क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। आज शाम मुकाबला फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी व रवींद्र जड़ेजा की चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन अपने 4 में से 3 मुकाबलों में जीत के साथ तीसरे पायदान पर बरकार है। टीम को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से हार, जबकि दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स,तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स व चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर यह जीत हासिल की है। आइए जानते है आरसीबी स्टार की लेडी लक के बारे में:-

Vini Raman -Glen Maxwell ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। मार्च 2022 में मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की। दोनो काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। विनी पेशे से ऑस्ट्रेलिया में फार्मासिस्ट है।

Faf Duplessis-Imari Visser आरसीबी के कप्तान व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस इस सीजन आरसीबी के लिए खेल रहे है। फाफ इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे। डुप्लेसिस व इमारी की शादी साल 2013 में हुई थी। इस शादीशुदा जोड़े की दो बेटियां है -Zoey और Amelia।

Jason Behrendroff-Juvelle Hatt आरसीबी के पेस सेंसेशन जेसन बेहरेंद्रोफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का हिस्सा है। जेसन व उनको पत्नी जुवेले ने साल 2014 में शादी की थी। जुवेले पेशे से स्टाइलिस्ट है। Behrendroff ने इस सीजन अभी एक भी मुकाबला नही खेला है।

Dinesh Karthik -Dipika Pallikal शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय विकेटकेपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने साल 2018 में भारतीय स्क्वैश स्टार खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली थी। कुछ महीने पहले ही विवाहित जोड़े को दो जुड़वा बेटे हुए है जिनका नाम है,Kabir और जियान।

Virat Kohli -Anushka Sharma पूर्व भारतीय व आरसीबी के कप्तान विराट कोहली व अनुष्का शर्मा किसी पहचान के मोहताज नही है।भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी रचाई। दोनो काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी-शुदा जोड़े को एक बेटी भी है जिसका नाम है Vamika।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज शाम 7.30 बजे डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी। चार बार खिताब जीत चुकी सीएसके की टीम पहली जीत के साथ इस सीजन खाता खोलना चाहेगी।