भारत पर आने वाला आफत- टकराने वाला है दुनिया का सबसे ताकतवर तूफान, जानें- आपके राज्य पर कितना पड़ेगा असर

देश में एक बार फिर से नई चक्रवात तूफानों ने आतंक मचा कर रख दिया है। आपको बता दे की अरब सागर में उठ रहे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की दिशा अब बदल गई है। ऐसे में गुजरात के लिए खतरा ज्यादा बढ़ा है। पहले यह (Cyclone Biparjoy) चक्रवाती तूफान पाकिस्तान के समुद्री तट की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन, अब थोड़ा पूरब की ओर मुड़कर ये उत्तरी गुजरात तट की तरफ जा रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो यह (Cyclone Biparjoy) चक्रवाती तूफान गुजरात के तट से 15 जून को टकराएगा। दिशा बदलने के साथ-साथ एक बदलाव ये भी है कि तूफ़ान की गति भी बढ़ गई है। अब अनुमान है कि गुजरात में इसके तट से टकराने के दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात में NDRF की टीमों को मुस्तैद रखा गया है।

वही, अधिक जानकारी देते हुए मौसम विभाग के डीजी डॉ. एम मोहापात्रा ने कहा कि 6 तारीख के बाद तीन से चार बार साइक्लोन अपनी दिशा बदल चुका है। अगले 1 से 2 दिन में इसकी दिशा एक से दो बार और बदलने का पूर्वानुमान है। उन्होंने आगे कहा कि तूफान से आशंका है कि काफी अधिक नुकसान हो सकता है।

कभी देश के इतिहास में सबसे भयानक तूफान 1998 में आया : पिछले चक्रवातों के विपरीत, इससे भारतीय तट को व्यापक नुकसान होने की संभावना कम है, लेकिन चक्रवात की गति को देखते हुए यह उपमहाद्वीप में मानसून की शुरुआत को प्रभावित कर सकती है। चक्रवात बिपारजॉय उत्तर हिंद महासागर के बेसिन में विकसित होने वाला दूसरा चक्रवात है। इससे पहले मई में, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात मोचा बना था। इस तूफान से बांग्लादेश और म्यांमार में भारी तबाही हुई थी।