ये बिहारी है भैया – 3 महीने बिदेशी के साथ काम किया, अब खैनी खाना भी सिखा दिया….

न्यूज डेस्क: सोशल मीडिया के इस दौर में कब और कौन वायरल हो जाए यह तो समय ही जानता है। इनमे कई ऐसे पोस्ट वायरल हो जाते हैं जिसे देख लोगों में मनोरंजन का माहौल बन जाता है। ऐसा ही एक वाकया ट्विटर पर देखने को मिला है। ट्विटर पर एक युगांडा के शख्स ने भारतीय विदेश मंत्री के ट्वीट पर कमेंट किया, जिसे देख लोग हंसने लगे। युगांडा के इस शख्स ने ट्वीट किया कि उसने एक भारतीय युवक के साथ 3 महीने काम की। जिसके बाद भारतीय ने उसे खैनी खाना खाया जो उसे काफी पसंद आया।

दरअसल, आज से 1 हफ्ते पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युगांडा में सोलर ऊर्जा के से चलने वाले वॉटर सप्लाई की शुरुआत वर्चुअल माध्यम से की। इस ट्वीट के नीचे कमेंट बॉक्स में युगांडा के अगाबा नाम के एक युवक ने दावा किया कि उसके साथ एक इंडियन युवक 3 महीने तक काम किया, जिसने उसे तंबाकू चुने के साथ खाना सिखाया। जो कि अदाबा को काफी पसंद भी आया। अब इसको देख लोग से जमके वायरल कर रहे हैं।

अगाबा ने ट्वीट में बताया कि ये भारतीय युवक उसका अच्छा दोस्त है। इसने उसके साथ 3 महीने काम किया। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह की कहानी वायरल होती रहती है। लेकिन इस कहानी को लोग कुछ ज्यादा ही रिलेट कर रहे हैं। भारत में तंबाकू को भावना से जोड़कर भी देखा जाता है। लोग यह भी कहते हैं कि तंबाकू खाने वाले को कहीं भी और कभी भी दोस्त मिल जाते हैं और यह वाक्या तो लोगों को हंसने हंसाने पर मजबूर ही कर दिया।