चलती ट्रेन में महिलाओं ने गरबा खेलना किया शुरू – जमकर वायरल हो रहा है वीडियो – देखें

आपको हर दिन सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो वायरल होते हुए दिखाई देते हैं। इसमें कई मजेदार तो कई हैरान करने वाले विडियो होते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं से जुड़े वीडियो भी नवरात्रि शुरू होने के बाद से देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर नवरात्रि में गरबा खेलने के भी ढेर सारे वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बुधवार को भी वायरल हुआ।

वीडियो मुंबई का है जिसमें गरबा खेलते हुए महिलाएं नज़र आ रही है। आपको बता दें कि यह गरबा किसी मैदान या फिर हॉल ने में बल्कि मुंबई की ही लोकल ट्रेन में खेली जा रही है। दर्जनों की संख्या में ट्रेन में सफर कर रही महिलाएं गरबा खेलते हुए नजर आ रही है। वीडियो में आप भी देख सकते हैं। वहीं ट्रेन में गरबा खेलते देखकर बाकी यात्री इसका वीडियो भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को मुंबई रेलवे यूजर्स के नामक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। अब तक 22 सेकेंड के वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो कल्याण का बताया जा रहा है और वीडियो में महिलाएं खुद ही गाना गा रही है और खुद ही गरबा भी खेल रही है। जबकि आसपास में बैठी महिलाएं वीडियो बना रही है।

कई सारे यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। इनमें एक ने कहा कि उन लोगों के लिए जो यह कहते हैं कि मुंबई में छोटी-छोटी खुशियों के लिए कोई जगह नहीं है, उन सभी के लिए यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। वहीं, वीडियो को एक अन्य यूजर ने दिल को छू लेना वाला बताया। इसके साथ ही उसने उन महिलाओं को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने गरबा के लिए जगह मिलने के लिए अपना एक कदम बढ़ाया है।